चैक बाउंसः न्यायालय ने ब्याज सहित राशि जमा करने एवं तीन माह की कैद से किया दंडित

 रायसेन
मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक, शाखा पाटनदेव जिला रायसेन द्वारा राजेश कुमार पुत्र मजबूत सिंह यादव निवासी- ग्राम घाट पिपलिया, पोस्ट डाबरा इमलिया, थाना रायसेन, तहसील व जिला रायसेन को कृषि कार्य हेतु किसान क्रेडिट कार्ड के लिये रूपये 2,25,000/- का ऋण दिया गया था। अनुबंध अनुसार अभियुक्त को प्राप्त ऋण ब्याज सहित बैंक को वापिस लौटाना था अभियुक्त ने उक्त ऋण की अदायगी
हेतु दिनांक 15.07.2023 को राशि रू. 2,35,000/- का एक चैक मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक, शाखा पाटनदेव में जमा किया था, परन्तु जिस खाते का चैक अभियुक्त द्वारा ऋण खाते में जमा किया था

उस खाते में भुगतान योग्य बैलेंस नहीं होने के कारण चैक की राशि का भुगतान ऋण खाते में जमा नहीं हो सका तथा निधि के अभाव में चैक डिसआॅनर हो गया। चैक अनादरण के पश्चात् परिवादी बैंक ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से दिनांक 01.08.2023 को अभियुक्त को रजिस्टर्ड एडी से सूचना पत्र प्रेषित किया था इसके पश्चात् भी अभियुक्त ने चैक राशि का कोई भुगतान नहीं किया। इसलिये परिवादी बैंक द्वारा न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी विदिशा म.प्र. में यह परिवाद धारा 138 परक्राम्य लिखित अधिनियम 1881 के तहत पेश किया। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी रायसेन म.प्र. द्वारा धारा 138 एनआई एक्ट के अंतर्गत दिनांक 18/03/2025 को बैंक के पक्ष में निर्णय पारित कर अभियुक्त राजेश कुमार पुत्र श्री मजबूत सिंह यादव निवासी- ग्राम घाट पिपलिया, पोस्ट डाबरा इमलिया, थाना रायसेन, तहसील व जिला रायसेन को चैक की राशि रू.2,35,000/- पर 9 प्रतिशत ब्याज राशि 33,487 सहित कुल राशि रूपये 2,68,487/- (रू. दो लाख अड़सठ हजार चार सौ सत्यासी) का प्रतिकर अदा करने एवं तीन माह की कैद से दंडित किया गया है।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: bank

Recent Posts

CG : बलरामपुर में हेडमास्टर की गला रेतकर हत्या, जमीनी विवाद की आशंका…

CG : बलरामपुर में हेडमास्टर की गला रेतकर हत्या, जमीनी विवाद की आशंका…

बलरामपुर । छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एक हेडमास्टर की दिनदहाड़े हत्या से सनसनी फैल…

4 minutes ago
CG : हिंसा का रास्ता छोड़ आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े युवा…

CG : हिंसा का रास्ता छोड़ आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े युवा…

कृषि विज्ञान केंद्र सुकमा के 15 दिवसीय कौशल प्रशिक्षण से आत्मसमर्पित युवाओं को मिला आजीविका…

7 minutes ago
CG : ‘क्षितिज’ कोचिंग के 32 विद्यार्थियों ने NEET-UG 2026 में किया शानदार प्रदर्शन…

CG : ‘क्षितिज’ कोचिंग के 32 विद्यार्थियों ने NEET-UG 2026 में किया शानदार प्रदर्शन…

13 विद्यार्थियों के शासकीय मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश की मजबूत संभावना रायपुर । सुकमा जिले…

13 minutes ago
CG : कस्तूरबा गांधी कन्या छात्रावास में हड़कंप, 15 छात्राएं बीमार …

CG : कस्तूरबा गांधी कन्या छात्रावास में हड़कंप, 15 छात्राएं बीमार …

कवर्धा। जिले के पंडरिया थाना क्षेत्र के ग्राम दुल्लापुर बाजार स्थित कस्तूरबा गांधी कन्या छात्रावास…

17 minutes ago
CG : मोबाइल में व्यस्त था रेलवे ट्रैक पार करते, मालगाड़ी से कटकर युवक की मौत …

CG : मोबाइल में व्यस्त था रेलवे ट्रैक पार करते, मालगाड़ी से कटकर युवक की मौत …

कोरबा। युवक को मोबाईल में बात करते रेलवे ट्रैक पार करना उस वक्त महंगा पड़…

22 minutes ago
CG : 10 हजार 909 रुपये प्रति मानक बोरा तक मिली रिकॉर्ड द…

CG : 10 हजार 909 रुपये प्रति मानक बोरा तक मिली रिकॉर्ड द…

गीदम समिति ने रचा इतिहास, 38 वर्षों में सबसे अधिक कीमत पर बिका तेंदूपत्ता रायपुर…

26 minutes ago