छत्तीसगढ़

CG : शराब प्रेमियों को 40 रुपये की बचत होगी, दारू के नए दाम

रायपुर। छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए शराब की नई दरों की घोषणा कर दी है. विभाग का दावा है कि एक अप्रैल से शराब की कीमतों में 4 प्रतिशत की कमी आएगी, जिससे 1000 रुपये की बोतल पर ग्राहकों को 40 रुपये तक की राहत मिलेगी. हालांकि, पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश की तुलना में छत्तीसगढ़ में शराब अभी भी महंगी बिकेगी. जैसे बैगपाइपर व्हिस्की मध्यप्रदेश में 1250 रुपये में बिक रही है, तो छत्तीसगढ़ में इसकी कीमत 1800 रुपये होगी. इसी तरह बीरा ब्रांड की बीयर और मैकडॉवेल नंबर वन का पौव्वा छत्तीसगढ़ में नहीं बिकेगा.

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग ने थोक में शराब खरीदने के लिए रेट ऑफर जारी किए, जिससे शराब की सप्लाई कम कीमत पर सुनिश्चित की जा सके. 20 मार्च को रेट ऑफर खोला गया, जिसमें कंपनियों के साथ बातचीत कर समझौता किया गया. इसके बाद शराब की फुटकर दरें तय कर सभी जिलों के कलेक्टरों को सर्कुलर भेजा गया. 1 अप्रैल से नई आबकारी नीति लागू होगी, जिसके तहत प्रदेश में शराब बिक्री होगी. आबकारी विभाग ने इस साल 67 नई शराब दुकानें खोलने का निर्णय लिया है. इस संबंध में कलेक्टरों से प्रस्ताव मांगे गए हैं. वर्तमान में प्रदेश में 674 शराब दुकानें संचालित हैं, जिनमें प्रीमियम शॉप्स भी शामिल हैं. लेकिन आबकारी विभाग के निर्णयों को लेकर सवाल उठने लगे हैं, क्योंकि कुछ चुनिंदा कंपनियों की शराब ही खरीदी जा रही है.

kgnews

Recent Posts

मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को करेंगे इंदौर से आबू धाबी अंतर्राष्ट्रीय हवाई सेवा का शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को करेंगे इंदौर से आबू धाबी अंतर्राष्ट्रीय हवाई सेवा का शुभारंभ

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 15 जुलाई, बुधवार को इंदौर में मध्यप्रदेश नागरिक विमानन नीति-2025…

9 hours ago
दशकों तक नक्सल हिंसा ने विकास, शिक्षा और जनजीवन को किया प्रभावित, अब बस्तर शांति और विश्वास के नए दौर की ओर अग्रसर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

दशकों तक नक्सल हिंसा ने विकास, शिक्षा और जनजीवन को किया प्रभावित, अब बस्तर शांति और विश्वास के नए दौर की ओर अग्रसर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने आज छत्तीसगढ़ विधानसभा में नक्सलवाद से मुक्ति के लिए केंद्र…

9 hours ago
एमपी पुलिस के प्रमोशन में बड़ी चूक, दिवंगत पुलिसकर्मी का नाम सूची में, जीवित कर्मचारी परेशान

एमपी पुलिस के प्रमोशन में बड़ी चूक, दिवंगत पुलिसकर्मी का नाम सूची में, जीवित कर्मचारी परेशान

 इंदौर पुलिस विभाग में थोकबंद पदोन्नति के बाद हड़कंप मच गया है। सूची में गड़बड़ी…

9 hours ago
साय सरकार के सुशासन में तेन्दूपत्ता संग्राहकों को मिली आर्थिक मजबूती, 10,160 हितग्राहियों के खातों में पहुँची 1.39 करोड़ रुपये से अधिक की बोनस राशि

साय सरकार के सुशासन में तेन्दूपत्ता संग्राहकों को मिली आर्थिक मजबूती, 10,160 हितग्राहियों के खातों में पहुँची 1.39 करोड़ रुपये से अधिक की बोनस राशि

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप वनवासी एवं तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के…

9 hours ago
अंधविश्वास बना हत्या की वजह, पत्थलगांव में बहू की हत्या के आरोप में जेठ गिरफ्तार

अंधविश्वास बना हत्या की वजह, पत्थलगांव में बहू की हत्या के आरोप में जेठ गिरफ्तार

पत्थलगांव  टोनही का आरोप लगा कर जेठ ने डंडे से पीट-पीट कर विधवा बहु की…

9 hours ago
जगदीशपुर में होगी मंत्रि-परिषद की आगामी बैठक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

जगदीशपुर में होगी मंत्रि-परिषद की आगामी बैठक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मंत्रि-परिषद की आगामी बैठक 18 जुलाई,…

10 hours ago