छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : कलेक्टर ने बाल विवाह रोकथाम के प्रचार-प्रचार हेतु चलित वाहन को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

राजनांदगांव। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कलेक्टोरेट परिसर से बाल विवाह रोकथाम के प्रचार-प्रचार हेतु चलित वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बाल विवाह रोकथाम के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए बैनर, पोस्टर से सुसज्जित चलित वाहन तैयार किया गया है। चलित वाहन महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना कार्यालयों, आंगनबाड़ी केन्द्रों एवं ग्रामों में पहुंचकर बाल विवाह रोकथाम की जानकारी प्रदान करेंगी। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने नागरिकों से बच्चों के कुपोषण तथा शिशु मृत्यु दर एवं मातृ मृत्यु दर में कमी लाने के लिए लड़कियों का विवाह 18 वर्ष के बाद एवं लड़कों का विवाह 21 वर्ष के बाद कराने की अपील की है। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ सुरूचि सिंह, अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग गुरप्रीत कौर, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी एनएस रावटे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग गुरप्रीत कौर ने बताया कि शासन द्वारा बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ की अवधारणा को साकार करने के लिए प्रदेश में बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान चलाया जा रहा है। 18 वर्ष से कम उम्र में लड़कियों तथा 21 वर्ष से कम उम्र में लड़कों का विवाह करना बाल विवाह है। कम उम्र में बाल विवाह करने व कराने वाले, वैवाहिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले, गाने-बजाने वाले, वैवाहिक अनुष्ठानकर्ता एवं बैण्ड पार्टियों टेन्ट वालों सहित अन्य बाल विवाह में जुड़े व्यक्ति को  2 वर्ष सजा एवं 1 लाख रूपए तक का जुर्माने से दण्डित किए जाने का प्रावधान बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के तहत प्रावधानित किया गया है। उन्होंने बताया कि जिला महिला एवं बाल विकास विभाग के सर्व परियोजना अधिकारियों, पर्यवेक्षकों व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अपने क्षेत्र में होने वाले बाल विवाह की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन का सहयोग प्राप्त करते हुए बाल विवाह को रोकने तथा अविलम्ब जिला कार्यालय को सूचना देने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि जिला स्तरीय दल को बाल विवाह रोकथाम हेतु अविलम्ब मौके पर भेजा जा सके। उन्होंने नागरिकों से बाल विवाह रोकथाम में अपनी भागीदारी के लिए बाल विवाह होने की सूचना मोबाईल नम्बर 8319964100, 7987100143 एवं चाईल्ड लाईन के टोल फ्री नम्बर 1098 पर देने की अपील की है।

kgnews

Recent Posts

बाल संप्रेक्षण गृह में चौकीदार की हत्या, 4 नाबालिग फरार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

बाल संप्रेक्षण गृह में चौकीदार की हत्या, 4 नाबालिग फरार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

बिलासपुर. बिलासपुर जिले में बाल संप्रेक्षण गृह के पदस्थ सुरक्षा गार्ड की हत्या की सनसनीखेज…

12 hours ago
SP ऑफिस वेतन घोटाले में ₹3.40 करोड़ की वित्तीय गड़बड़ी का खुलासा, जांच तेज

SP ऑफिस वेतन घोटाले में ₹3.40 करोड़ की वित्तीय गड़बड़ी का खुलासा, जांच तेज

जगदलपुर. छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जुड़ा वेतन घोटाला अब सिर्फ एक…

13 hours ago
दतिया में मंच पर भावुक हुए नरोत्तम मिश्रा, छलके आंसू; बोले- एक-एक गांव जाऊंगा, आशुतोष को जिताऊंगा

दतिया में मंच पर भावुक हुए नरोत्तम मिश्रा, छलके आंसू; बोले- एक-एक गांव जाऊंगा, आशुतोष को जिताऊंगा

  दतिया दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के अंतिम दौर में भावुक…

13 hours ago
विधायक कमलेश्वर डोडियार का बड़ा फैसला: अगले 10 महीने तक नहीं लेंगे सैलरी, विधानसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र

विधायक कमलेश्वर डोडियार का बड़ा फैसला: अगले 10 महीने तक नहीं लेंगे सैलरी, विधानसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र

रतलाम मध्य प्रदेश की राजनीति में अपनी अलग कार्यशैली के लिए पहचाने जाने वाले सैलाना…

13 hours ago
विधानसभा में बड़ा खुलासा, छत्तीसगढ़ के 746 गांव अब भी असर्वेक्षित: राजस्व मंत्री

विधानसभा में बड़ा खुलासा, छत्तीसगढ़ के 746 गांव अब भी असर्वेक्षित: राजस्व मंत्री

रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन प्रश्नकाल के दौरान छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता…

14 hours ago
पिछड़ा वर्ग विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना से संवर रहा पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों का भविष्य: राज्यमंत्री गौर

पिछड़ा वर्ग विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना से संवर रहा पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों का भविष्य: राज्यमंत्री गौर

पिछड़ा वर्ग विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना से संवर रहा पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों का भविष्य:…

14 hours ago