छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ कृषिक पशु परिरक्षण अधिनियम का उल्लंघन करने पर वाहन किया गया राजसात

राजनांदगांव। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी संजय अग्रवाल ने कार्यालय पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर छत्तीसगढ़ कृषिक पशु परिरक्षण अधिनियम का उल्लंघन करने पर तेलीबांधा रायपुर निवासी अनिकेत परिमल के स्वामित्व का जप्तसुदा वाहन ट्रक क्रमांक सीजी 04 जेए 7737 को शासन के पक्ष में राजसात किया है। प्राप्त जानकारी अनुसार जप्तसुदा वाहन से 12 नग गाय, 3 नग भैंसा एवं 1 नग भैंस का बछड़ा भरकर बिना चारा-पानी के क्रुरतापूर्वक बूचडख़ाना व कत्लखाना की ओर दुर्ग से नागपुर की ओर ले जाया जा रहा था।
इसी तरह एक अन्य प्रकरण में कार्यालय पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर छत्तीसगढ़ कृषिक पशु परिरक्षण अधिनियम का उल्लंघन करने पर प्लॉट नंबर 232 चारखंभा चौक अशोक नगर नागपुर निवासी जीशान मुस्तफा शेख के स्वामित्व का जप्तसुदा वाहन माजदा क्रमांक एमएच 05 एएम 0692 को शासन के पक्ष में राजसात किया है। प्राप्त जानकारी अनुसार जप्तसुदा वाहन से जप्तसुदा वाहन से 22 नग मवेशी भरकर बिना चारा-पानी के क्रुरतापूर्वक बूचडख़ाना व कत्लखाना की ओर दुर्ग से नागपुर की ओर ले जाया जा रहा था। उक्त दोनों आदेश के विरूद्ध पुनरीक्षण की अवधि 30 दिवस समाप्त हो जाने और सक्षम न्यायालय से किसी प्रकार का कोई आदेश प्राप्त नहीं होने की दसा में राजसात किए गए वाहन का नियमानुसार आरटीओ से मूल्यांकन कराकर नीलामी की कार्रवाई करते हुए प्राप्त राशि को छत्तीसगढ़ शासन के निर्धारित मद में खजाना दाखिल किया जाएगा। सक्षम न्यायालय (सत्र न्यायालय) से जारी आदेश के विरूद्ध कोई आदेश प्राप्त होने पर आगे की कार्रवाई न्यायालय के आदेशानुसार की जाएगी।

kgnews

Recent Posts

*सोनम वांगचुक के समर्थन में जंतर-मंतर पर अनशन में शामिल होंगे चंद्रशेखर मालेकर* 

*सोनम वांगचुक के समर्थन में जंतर-मंतर पर अनशन में शामिल होंगे चंद्रशेखर मालेकर*

*राजनांदगांव* राजनांदगांव (ग्रामीण) ब्लॉक अध्यक्ष युवा कांग्रेस एवं ग्राम पंचायत बम्हनी के पंच *चंद्रशेखर मालेकर*…

30 minutes ago
MP सरकार की कॉस्ट कटिंग शुरू, अफसरों की हवाई यात्रा पर रोक, विदेश दौरे और होटल बैठकों पर भी सख्ती

MP सरकार की कॉस्ट कटिंग शुरू, अफसरों की हवाई यात्रा पर रोक, विदेश दौरे और होटल बैठकों पर भी सख्ती

भोपाल  मध्यप्रदेश में वित्तीय प्रबंधन की दिशाा में मोहन सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए…

44 minutes ago
23 जुलाई को ब्राह्मण मिलनोत्सव, संभाग से 300 प्रतिनिधि होंगे शामिल, आनंदेश्वर महाराज रहेंगे मुख्य अतिथि

23 जुलाई को ब्राह्मण मिलनोत्सव, संभाग से 300 प्रतिनिधि होंगे शामिल, आनंदेश्वर महाराज रहेंगे मुख्य अतिथि

23 को ब्राह्मण मिलनोत्सव में संभाग से 300 प्रतिनिधि शामिल होंगे,  आनन्देश्वर महाराज मुख्य अतिथि…

50 minutes ago
माधव महाविद्यालय की पूर्व छात्रपरिषद ने वाणिज्य अध्ययन शाला में किया वृक्षारोपण

माधव महाविद्यालय की पूर्व छात्रपरिषद ने वाणिज्य अध्ययन शाला में किया वृक्षारोपण

माधव महाविद्यालय की पूर्व छात्रपरिषद ने वाणिज्य अध्ययन शाला में किया वृक्षारोपण वृक्ष सदा शंकर…

54 minutes ago
CG : स्कूल में नशीली दवाई की सप्लाई, खाते ही कई स्टूडेंट्स बेहोश …

CG : स्कूल में नशीली दवाई की सप्लाई, खाते ही कई स्टूडेंट्स बेहोश …

दुर्ग। शहर के पंचशील नगर स्थित शासकीय चंद्रशेखर आजाद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को…

1 hour ago
CG : कटहल देख ललचाया भालू, पेड़ पर चढ़ा, तार में फंसकर घायल …

CG : कटहल देख ललचाया भालू, पेड़ पर चढ़ा, तार में फंसकर घायल …

जशपुर। जिले के मनोरा वनपरिक्षेत्र अंतर्गत गजमा गांव में एक जंगली भालू कटहल की खुशबू…

1 hour ago