छत्तीसगढ़

CG : कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने किया ग्राम केंद्री का दौरा

रायपुर । कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज अभनपुर ब्लॉक के ग्राम केंद्री का दौरा किया, जहां उन्होंने अमृत सरोवर के तहत बनाए जा रहे तालाब का निरीक्षण किया और गहरीकरण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मौके पर जाकर खुद गड्ढे की साइज का माप करवाया और कार्य की गुणवत्ता को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मनरेगा के तहत काम कर रहे मजदूरों से बातचीत की।

उन्होंने पूछा कि क्या उन्हें समय पर काम और मजदूरी मिल रही है, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि श्रमिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। मजदूरों ने अपने अनुभव साझा किए और कलेक्टर ने उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मजदूरी के भुगतान में किसी भी प्रकार की देरी न हो और श्रमिकों को समय पर सभी सुविधाएं मिलें। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मजदूरों से यह भी पूछा कि उन्हें दवाईयां सही समय पर मिल रही हैं या नहीं।

उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति देखी और परिवार से बातचीत कर योजना के तहत मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी पात्र लाभार्थियों को समय पर आवास योजना का लाभ मिले और निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर डॉ. सिंह ने ग्राम केंद्री के जनप्रतिनिधियों से भी बातचीत की और विभिन्न सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति की जानकारी ली।

उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है, ताकि ग्रामीणों को अधिकतम लाभ मिल सके। इस अवसर पर एसएसपी डॉ लाल उम्मेद सिंह, सीईओ जिला पंचायत श्री कुमार विश्वरंजन सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

CG : अब किसी का सहारा नहीं, अपने हौसलों के पहियों पर आगे बढ़ रहे बृहस्पति और विष्णु …

CG : अब किसी का सहारा नहीं, अपने हौसलों के पहियों पर आगे बढ़ रहे बृहस्पति और विष्णु …

कभी बाजार जाने, सामान लाने या अपने रायपुर : व्यवसाय से जुड़े छोटे-छोटे कामों के…

3 minutes ago
CG : राजिम की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी, बना नगर पालिका : राज्य शासन ने जारी की अधिसूचना …

CG : राजिम की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी, बना नगर पालिका : राज्य शासन ने जारी की अधिसूचना …

रायपुर : राज्य शासन ने राजिमवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी करते हुए राजिम नगर पंचायत…

8 minutes ago
बिलासपुर: जेल शिफ्टिंग से पहले ही बाल अपराधियों ने रची थी गार्ड की हत्या की साजिश

बिलासपुर: जेल शिफ्टिंग से पहले ही बाल अपराधियों ने रची थी गार्ड की हत्या की साजिश

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर के सरकंडा स्थित बाल संप्रेक्षण गृह से एक सनसनीखेज मामला…

23 minutes ago
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम रघुवंशी की जमानत पर आज सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई

राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम रघुवंशी की जमानत पर आज सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई

इंदौर  देश भर में चर्चित रहे राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को…

32 minutes ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में ‘मोर गांव-मोर पानी’ महाअभियान को मिल रही व्यापक जनभागीदारी

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में ‘मोर गांव-मोर पानी’ महाअभियान को मिल रही व्यापक जनभागीदारी

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में ‘मोर गांव-मोर पानी’ महाअभियान को मिल रही व्यापक…

32 minutes ago
लाडोवाल टोल प्लाजा पर बिना टोल गुजरे वाहन, लैंड पूलिंग के विरोध में भाकियू का धरना

लाडोवाल टोल प्लाजा पर बिना टोल गुजरे वाहन, लैंड पूलिंग के विरोध में भाकियू का धरना

लुधियाना. भारतीय किसान यूनियन (एकता सिद्धूपुर) का लाडोवाल टोल प्लाजा पर धरना शुरू हो गया…

33 minutes ago