Rajnandgaon : सौम्या कामधेनु माता की समाधि स्थल पर बनेगा 'कामधेनु मंदिर धाम' …
खैरागढ़ । कामधेनु माता “सौम्या” की समाधि स्थल पर “कामधेनु मंदिर धाम” का निर्माण किया जाएगा। इसकी घोषणा मनोहर गौशाला के संस्थापक एवं मैनेजिंग ट्रस्टी डॉ. अखिल जैन (पदम डाकलिया) ने की। उन्होंने बताया कि यह धाम केवल एक मंदिर नहीं होगा, बल्कि सौम्या माता की करुणा, वात्सल्य, गौभक्ति और जीवदया की प्रेरणा को संजोने वाला आस्था का केंद्र बनेगा।
डॉ. जैन ने कहा कि देशभर से साधु-साध्वी भगवंतों, गौभक्तों, जीवदया प्रेमियों और श्रद्धालुओं ने सौम्या कामधेनु माता के देवलोक गमन पर जो श्रद्धांजलि और संवेदनाएं भेजीं, उनसे यह अनुभव हुआ कि सौम्या केवल मनोहर गौशाला की नहीं, बल्कि पूरे गौभक्त समाज की आस्था का केंद्र थीं। उन्होंने कहा कि इसी भावना को साकार करने के लिए समाधि स्थल को “कामधेनु मंदिर धाम” के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मंदिर धाम ऐसा स्थान होगा, जहां श्रद्धालु सौम्या माता को नमन कर सकेंगे, उनकी स्मृतियों से जुड़ सकेंगे और गौसेवा व जीवदया के कार्यों के लिए प्रेरणा प्राप्त करेंगे। उनके अनुसार, श्रद्धालुओं से मिले स्नेह और सहयोग ने गौशाला परिवार को सेवा कार्यों को और अधिक समर्पण के साथ आगे बढ़ाने का संबल दिया है।
बिलासपुर. पेंड्रारोड स्टेशन से बिलासपुर आ रही खाली मालगाड़ी के तीन डिब्बे करगीरोड स्टेशन में…
बिलासपुर. बिलासपुर में नेशनल हाईवे पर खड़े ट्रक और ट्रेलर जैसे भारी वाहनों से डीजल…
एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 3.0 जीसीसी, डेटा सेंटर एवं सेमी कंडक्टर निर्माण के क्षेत्र में…
रायपुर । उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर क्षेत्र से आए जनप्रतिनिधियों,…
रायपुर । राजधानी रायपुर में बढ़ती दोपहिया वाहन चोरी की घटनाओं पर कार्रवाई करते हुए…
बिलासपुर । बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र स्थित नूतन कॉलोनी के बाल संप्रेक्षण गृह (विशेष…