छत्तीसगढ़

CG : हत्यारों को दुर्ग कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा

दुर्ग। चाकू, बेस बल्ला, डंडा से हमला कर युवक की हत्या करने वाले एक मामले में कोर्ट ने आरोपियों को आजीवन कारावास सजा सुनाई है। तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश यशवंत कुमार सारथी की कोर्ट ने आरोपियों बेन कुमार साहू उफऱ् बेन साहू, जागेश्वर साहू उर्फ जागो, राजेश साहू, विकेश साहू, गितेंद्र साहू, पी कुणाल को धारा 302 के तहत आजीवन कारावास तथा दो-दो हजार रुपए अर्थदंड की सजा दी है। अभियोजन पक्ष की ओर से अतिरिक्त लोक अभियोजक भावेश कटारे ने पैरवी की थी।

अतिरिक्त लोक अभियोजक भावेश कटारे ने बताया कि प्रार्थी महेन्द्र कुमार यादव ने छावनी थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि एक फरवरी 2022 को शाम 4.30 बजे वह अपने घर में था। उसी समय जागेश्वर साहू उर्फ जागो राकेश यादव के साथ पुरानी रंजिश को लेकर उसके घर आया और अश्लील गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर चले गए। प्रार्थी शाम करीब छह बजे मोहल्ले के बाहर गली में टहलने निकला था। इस दौरान सुलभ स्थित मेन रोड पर जागेश्वर, गितेन्द्र, बेनू, राजेश, पी कुणाल एवं विकेश साहू ने उसके बुआ का लडक़ा राकेश यादव को जान से मारने की नीयत से उस पर हमला कर दिया। सभी आरोपी कैम्प-2 भिलाई क्षेत्र के रहने वाले हैं। आरोपियों ने राकेश पर धारदार चाकू, बेस-बल्ला और डंडे से हमला कर दिया था। गंभीर रूप से घायल राकेश को घटना स्तर पर छोडक़र आरोपीगण वहां से भाग निकले। परिवार वाले राकेश को इलाज के लिए शासकीय अस्पताल सुपेला लेकर गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 148, 302 सहपाठित धारा 149 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच में लिया था।

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : अग्निवीर भर्ती परीक्षा के लिए ऑनलाइन क्लास शुरू…

राजनांदगांव : अग्निवीर भर्ती परीक्षा के लिए ऑनलाइन क्लास शुरू…

राजनांदगांव | अग्निवीर भर्ती की तैयारी के लिए ऑनलाइन क्लासेस शुरू हो गई है। जिला…

6 minutes ago
राजनांदगांव : गणित विषय में 58 में से 55 छात्रों को एटीकेटी की पात्रता…

राजनांदगांव : गणित विषय में 58 में से 55 छात्रों को एटीकेटी की पात्रता…

राजनांदगांव , साइंस कॉलेज के गणित विषय में 58 में से 55 छात्रों को एटीकेटी…

12 minutes ago
CG : कबीरधाम और राजनांदगांव जिलों में हल्की आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट …

CG : कबीरधाम और राजनांदगांव जिलों में हल्की आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट …

रायपुर. छत्तीसगढ़ में नौतपा के पहले दिन भीषण गर्मी पड़ी. रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, मुंगेली, राजनांदगांव…

22 minutes ago
राजनांदगांव : कॉलोनी में नाली निर्माण अधूरा, फैल रही गंदगी…

राजनांदगांव : कॉलोनी में नाली निर्माण अधूरा, फैल रही गंदगी…

राजनांदगांव | रेवाडीह में मौजूद हाउसिंग बोर्ड कालोनी में नाली निर्माण अधूरा पड़ा है। यहां…

22 minutes ago
जनगणना 2027 : मध्यप्रदेश में 2 करोड़ 39 लाख से अधिक मकानों की गणना पूर्ण, फील्ड कार्य अंतिम चरण में

जनगणना 2027 : मध्यप्रदेश में 2 करोड़ 39 लाख से अधिक मकानों की गणना पूर्ण, फील्ड कार्य अंतिम चरण में

जनगणना 2027 : मध्यप्रदेश में 2 करोड़ 39 लाख से अधिक मकानों की गणना पूर्ण,…

28 minutes ago
राजनांदगांव : वीआईपी रोड में सड़क किनारे में ही दुकानदार फेंक रहे कचरा, सफाई हो…

राजनांदगांव : वीआईपी रोड में सड़क किनारे में ही दुकानदार फेंक रहे कचरा, सफाई हो…

राजनांदगांव | वीआईपी रोड में बाबा फतेह सिंह हाल के सामने ही खुले में कचरा…

31 minutes ago