छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : सत्संग मानव जीवन का उत्कृष्ट फल है -शास्त्री ईश्वरचंद व्यास

सत्संग के बिना जीवन में विवेक जागृत नहीं होता 

राजनांदगांव। माहेश्वरी समाज द्वारा गायत्री शक्तिपीठ में आयोजित श्रीमद् देवी भागवत कथा के दूसरे दिन व्यास पीठ से शास्त्री ईश्वरचंद व्यास ने कहा कि सत्संग मानव जीवन का उत्कृष्ट फल है। सत्संग के बिना जीवन सफल नहीं हो सकता। सत्संग के बिना जीवन में विवेक जागृत नहीं होता। विवेक जागृत हो जाए तो मानव जीवन सफल हो जाता है। 

               गायत्री शक्तिपीठ में आज श्रीमद् देवी भागवत कथा के दूसरे दिन शास्त्री ईश्वरचंद जी ने कहा कि सत्संग से विवेक जागृत हो और हमारे विवेक में यह बात समझ में आ जाए कि मैं ही सच्चीदानंद ब्रह्म हूं तो यह जीवन ही तर जाए। उन्होंने कहा कि यह बात यदि विवेक में समझ में आ जाती है तो यह  परिपक्व विवेक होता है और परिपक्व विवेक वैराग्य की ओर ले जाता है। मनुष्य दो प्रकार के होते हैं एक रागी दूसरा विरागी। अधिकांश मानव रागी है। रागी व्यक्ति दो प्रकार के होते हैं एक मूर्ख और दूसरा चतुर। मूर्ख व्यक्ति वह है जो अपने जीवन के मूल्य को नहीं जानता, जबकि चतुर वह है जो शास्त्रों का सदुपयोग कर अपने जीवन को सफल बनाता है। कुछ चतुर रागी शास्त्र का गलत उपयोग कर अपने लिए भोग की सामग्री जुटाने में लगे रहते हैं। उन्होंने कहा कि आप अपनी चतुराई भगवान को सौंप दे तो आप हनुमान हो जाएंगे और आपका जीवन सफल हो जाएगा।

           शास्त्री जी ने कहा कि इंद्रियां बहुत बलवान होती है। शब्द, स्पर्श, रूप, गंध अगर ये इंद्रियां शुद्ध हो जाए तो जीवन सफल हो जाएगा। हमारी इंद्रियां हमें गलत रास्ते में ना ले जाए इसका हमें विशेष प्रयास करना होगा। उन्होंने कहा कि माया इतनी प्रबल होती है कि अच्छे-अच्छे लोग इसके जाल में फंस जाते हैं। उन्होंने कहा कि माया से बचना कठिन है। माया से बचाना है तो पहले उसके स्वरूप को जानें और फिर अपने जीवन को सफल बनाने के मार्ग में ले जाएं। अपनी बुद्धि भगवान को सौंप दे और हनुमान की तरह उसका अनुसरण करें तो आपका जीवन अवश्य सफल होगा।

kgnews

Recent Posts

गुना पुलिस ने 17 लाख रुपये की लूट का महज 18 घंटे में किया खुलासा

गुना पुलिस ने 17 लाख रुपये की लूट का महज 18 घंटे में किया खुलासा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में लूट, डकैती,  चोरी एवं अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों के…

20 minutes ago
कॉमनवेल्थ बॉक्सिंग कैंप के लिए स्कॉटलैंड रवाना हुईं मध्यप्रदेश की अंजली सिंह और माही लामा

कॉमनवेल्थ बॉक्सिंग कैंप के लिए स्कॉटलैंड रवाना हुईं मध्यप्रदेश की अंजली सिंह और माही लामा

भोपाल मध्यप्रदेश राज्य बॉक्सिंग अकादमी की प्रतिभाशाली महिला मुक्केबाज अंजली सिंह (57 किग्रा) एवं माही…

25 minutes ago
ओंकारेश्वर में स्थापित एकात्मता की मूर्ति (स्टैच्यू ऑफ वननेस) पूर्णतः सुरक्षित और सुदृढ़

ओंकारेश्वर में स्थापित एकात्मता की मूर्ति (स्टैच्यू ऑफ वननेस) पूर्णतः सुरक्षित और सुदृढ़

भोपाल  पवित्र नगरी ओंकारेश्वर में 'एकात्म धाम' में स्थापित आदिगुरु शंकराचार्य की 108 फीट ऊँची…

25 minutes ago
छत्तीसगढ़ में नई श्रम संहिताओं के क्रियान्वयन की हुई समीक्षा

छत्तीसगढ़ में नई श्रम संहिताओं के क्रियान्वयन की हुई समीक्षा

रायपुर छत्तीसगढ़ में नवीन श्रम संहिताओं (New Labour Codes) के प्रभावी क्रियान्वयन और श्रमिक कल्याण…

30 minutes ago
एक वर्ष में 12 एपिसोड के माध्यम से हजारों महिलाओं तक पहुँची सफलता की कहानियां

एक वर्ष में 12 एपिसोड के माध्यम से हजारों महिलाओं तक पहुँची सफलता की कहानियां

रायपुर ‘दीदी के गोठ’ कार्यक्रम प्रदेश की माताओं-बहनों के लिए प्रेरणा का सशक्त माध्यम बन…

35 minutes ago
शिक्षा में निवेश, आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य की गारंटी-उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा

शिक्षा में निवेश, आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य की गारंटी-उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा

​​रायपुर छत्तीसगढ़ के ग्रामीण अंचलों में स्कूली शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और…

40 minutes ago