CG : स्कूलों का समय बदला, कार्यालय का रहेगा यथावत

रायपुर । वर्तमान में प्रदेश में पड़ रही तेज गर्मी को दृष्टिगत रखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य के सभी शासकीय/अशासकीय स्कूलों, शैक्षणिक संस्थाओं के संचालन के समय में निम्नानुसार परिवर्तन किया जाता है।

सोमवार से शनिवार तक शाला संचालन का समय:- एक पाली में संचालित समस्त प्राथमिक / पूर्व माध्यमिक / हाई-हायर सेकेण्डरी शालाएँ प्रात: 7 बजे से 11 बजे तक। ऐसी शालाएँ जहां कक्षाएं दो पालियों में संचालित होती है, वहां प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक शालाएँ प्रात: 7 बजे से 11 बजे तक तथा हाई-हायर सेकेण्डरी शालाएँ प्रात: 11 बजे से 3 बजे तक संचालित होगी। यह आदेश 2.04.2025 से 30.04.2025 तक प्रभावशील रहेगा। कार्यालय का समय यथावत रहेगा।

See also  सेवा सेतु पोर्टल से सरल हुई विवाह पंजीयन की प्रक्रिया, त्वरित मिला प्रमाण पत्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *