रायपुर : 12 वीं एवं स्नातक उत्तीर्ण आवेदकों के लिए 20 जनवरी को प्लेसमेंट कैम्प

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के शिक्षित स्थानीय बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 20 जनवरी को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन गया है। यह कैम्प रोजगार कार्यालय परिसर, पुराना पुलिस मुख्यालय, रायपुर में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होगा।

इस प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से सीपीएमएस साल्यूशन एलएलपी एवं युरेका फोर्ब्स लिमिटेड, रायपुर द्वारा डिस्ट्रिक फील्ड इन्चार्ज,ब्लॉक फिल्ड कॉर्डिनेटर एवं सेल्स ट्रेनीज के 577 से अधिक पदों पर महिला एवं पुरूष अभ्यर्थियों की भर्ती की जानी है। इन पदों के लिए 12वीं एवं स्नातक उत्तीर्ण योग्य आवेदक अपना आवेदन प्लेसमेंट कैम्प में उपस्थित होकर प्रस्तुत कर सकते हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए आवेदक जिला रोजगार कार्यालय रायपुर में भी संपर्क कर किया जा सकता है।

See also  समान नागरिक संहिता (UCC) पर राजनांदगांव में बैठक सम्पन्न

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *