चौपाटी में कार्यक्रम आयोजित बहने अपने भाई मुख्यमंत्री जी धन्यवाद करेगी ज्ञापित

बैढ़न में स्थिति बिरसा मुण्डा जी के प्रतिमा के पास चौपाटी में कार्यक्रम होगा आयोजित

सिंगरौली
प्रदेश  में मदिरा को हतोत्साहित करने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा अभूतपूर्व निणर्य के लिए नगरीय क्षेत्र की महिलाओ द्वारा अपने भाई मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद ज्ञापित करने के लिए नगरीय क्षेत्र के वार्डो में कार्यक्रम आयोजित किये गये। विदित हो कि माननीय मुख्यमंत्री जी के अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की बैठक में निणर्य लिया गया है कि प्रदेश के सभी आहाते और शाप बार बंद किये जायेगे। मदिरा दुकानो में बैठक मदिरा पीने की अनुमति नही होगी।शराब की दुकान के लिए शैक्षणिक और धार्मिक स्थलो के आस पास  के 50 मीटर के दायरे को बड़ाकर 100 मीटर किया जायेगा।

साथ ही शराब पीकर वाहन चलाने वालो के ड्राईविंग लायसेंस निलंबित करने के कड़े प्रावधान किये जायेगे। इसी ऐतिहासिक निणर्य के लिए बहने अपने भाई को धन्यवाद ज्ञापित करेगी।कार्यक्रम का आयोजन आज 21 फरवरी को शांय 5 किया जायेगा। जिसमें नगर निगम क्षेत्र की सभी सम्मानित महिला पार्षद गण तथा विभिन्न सामाजिक, धार्मिक संगठनो की महिलाऐ, स्वा सहायता समूहो की महिलऐ आज सम्मलित होकर मानननीय मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद ज्ञापित करेगी।

See also  भोपाल मेट्रो में फेरों की कटौती, 15 सितंबर से 62 की जगह 41 फेरे; यात्रियों की कम संख्या बनी वजह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *