मुख्यमंत्री चौहान ने लगाए आम, पीपल और आँवला के पौधे

हैदराबाद के सोलो बाइक राइडर टी. रमेशचंद्र बाबू ने भी किया पौध-रोपण

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रतिदिन पौध-रोपण के क्रम में आज आम, पीपल और आँवला के पौधे लगाए। भोपाल के श्यामला हिल्स स्थित स्मार्ट सिटी उद्यान में भोपाल नगर निगम की पार्षद श्रीमती आरती राजू अनेजा, जबलपुर की सामाजिक कार्यकर्ता सुसुमन सिंह यादव और ग्राम पंचायत डोभी (बुधनी) जिला सीहोर के सरपंच कल्याण सिंह पटेल ने अपने जन्म-दिवस पर पौध-रोपण किया। मुख्यमंत्री चौहान के साथ हैदराबाद तेलंगाना के सोलो बाइक राइडर 72 वर्षीय टी. रमेशचंद्र बाबू ने अपने भोपाल प्रवास के दौरान पौध-रोपण किया। बाबू साम्प्रदायिक सौहार्द्र, शांतिपूर्ण सहअस्तित्व और देश-भक्ति के संदेश के प्रसार के लिए 10 सितम्बर 2022 से देश की यात्रा पर निकले हैं।

पौध-रोपण में राजू अनेजा उनके पुत्र अभिनव, पुत्री कु. अंशिका अनेजा और प्रमोद शामिल हुए। ग्राम डोभी के सर्वशुभम पटेल, सत्यम पटेल, अर्पित पटेल, धनसिंह पटेल और कुलदीप चौहान ने भी पौध-रोपण किया। जबलपुर से आए सर्वयुवराज सिंह यादव और विक्रम आदित्य सिंह ठाकुर ने भी पौधे लगाए।

 

See also  प्रधानमंत्री मोदी द्वारा प्रज्ज्वलित विकास के दीपक का प्रकाश फैल रहा हैं देशभर में : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *