छत्तीसगढ़

CG : जल जीवन मिशनः जल संरक्षण पर की गई चर्चा, दिलाई गई शपथ

उत्तर बस्तर कांकेर, कांकेर जिले के ग्राम मरमाकोनाड़ी, बेलोड़ा, काकबरस में जलजीवन मिशन अंतर्गत हर घर नल, हर घर जल योजना के तहत जन जल जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामवासियों को जल संरक्षण, जल प्रबंधन और स्वच्छ पेयजल की महत्ता से जागरूक करना है। जिला समन्वयक ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में जल संरक्षण का महत्व, पानी की बर्बादी रोकने और सतत जल आपूर्ति बनाए रखने, वर्षा जल संचयन अंर्तगत बारिश के पानी को संचित करने के लिए गांव में छोटे जलाशय, तालाब और छत जल संचयन तकनीकों को अपनाने पर जोर दिया गया। जल गुणवत्ता की निगरानी के तहत हर घर में स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल पहुंचाने के लिए नियमित जल परीक्षण और जागरूकता की आवश्यकता पर बल दिया गया। ग्राम के सरपंच ने जल संरक्षण को प्राथमिकता देने और गांव के विकास का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। साथ ही, लोगों ने जल प्रबंधन से जुड़े अपने विचार और अनुभव भी साझा किया तथा जिला समन्वयक ने ग्रामीणों को शपथ भी दिलाई। इस अवसर पर ग्रामीणजन उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध मध्यप्रदेश पुलिस की सख्त कार्रवाई

मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध मध्यप्रदेश पुलिस की सख्त कार्रवाई

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी…

3 hours ago
दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान” का तीसरा चरण 13 जुलाई से

दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान” का तीसरा चरण 13 जुलाई से

भोपाल प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के साथ ही पशुपालकों को आर्थिक रूप…

4 hours ago
“सेफ क्लिक 2.0” बना जनभागीदारी का प्रदेशव्यापी अभियान, स्कूलों से रेलवे स्टेशनों और गांवों से सोशल मीडिया तक पहुंचा साइबर सुरक्षा का संदेश

“सेफ क्लिक 2.0” बना जनभागीदारी का प्रदेशव्यापी अभियान, स्कूलों से रेलवे स्टेशनों और गांवों से सोशल मीडिया तक पहुंचा साइबर सुरक्षा का संदेश

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित राज्यव्यापी साइबर सुरक्षा जन-जागरूकता अभियान"सेफ क्लिक 2.0"के अंतर्गत प्रदेश की…

4 hours ago
हासमुंद में उफनते नाले में फंसे 14 मजदूरों का सेना ने किया सफल रेस्क्यू

हासमुंद में उफनते नाले में फंसे 14 मजदूरों का सेना ने किया सफल रेस्क्यू

महासमुंद जिले में देर रात से जारी मूसलाधार बारिश का असर अब जनजीवन पर दिखाई…

4 hours ago
आईएफसी नर्सरी बनी किसानों की उम्मीद

आईएफसी नर्सरी बनी किसानों की उम्मीद

रायपुर गुणवत्तापूर्ण पौधों से बढ़ रही आय और आत्मनिर्भरता छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान”…

5 hours ago
चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री

चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री

रायपुर  विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दीर्घकालिक रणनीति, सुशासन को और अधिक प्रभावी बनाने तथा…

5 hours ago