मध्यप्रदेश में आज भी मौसम का मिजाज बदला रहेगा, खरगोन, खंडवा, हरदा-बैतूल में ओले गिरने का अलर्ट

भोपाल

 मध्यप्रदेश में गुरुवार को भी मौसम का मिजाज बदला रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के चलते राज्य के कई हिस्सों में बारिश, आंधी और ओलावृष्टि हो सकती है। मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है।

किन जिलों में होगी बारिश और ओलावृष्टि?
मौसम विभाग के अनुसार, खरगोन, खंडवा, हरदा और बैतूल में ओले गिरने की संभावना है। वहीं, ग्वालियर, जबलपुर, मुरैना, श्योपुर, भिंड, दतिया, शिवपुरी, अशोकनगर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सतना, रीवा, मैहर, पन्ना, कटनी, दमोह, सागर, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, बालाघाट, रायसेन, नर्मदापुरम, सीहोर जैसे जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। आंधी की गति 30 से 40 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

मौसम में बदलाव की वजह क्या है?
मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि प्रदेश में यह बदलाव ट्रफ, पश्चिमी विक्षोभ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण हुआ है। यही वजह है कि कई जिलों में ओलावृष्टि और आंधी के साथ हल्की बारिश होने की संभावना बनी हुई है।

इसलिए बदल रहा मौसम सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि ट्रफ, वेस्टर्न डिस्टरबेंस और साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से प्रदेश में मौसम बदला है। गुरुवार को ओलावृष्टि, आंधी और हल्की बारिश हो सकती है।

सिवनी में तापमान 28.2 डिग्री, नर्मदापुरम में 40.2 डिग्री सेल्सियस रहा इससे पहले बुधवार को प्रदेश के कई जिलों में मौसम बदला रहा। मंदसौर के गरोठ और शामगढ़ में शाम को ओले गिरे। वहीं, डिडौरी, छिंदवाड़ा, मंडला, सिवनी, उमरिया समेत कई शहरों में बारिश हुई। भोपाल में दोपहर तक बादल छाए रहे। बदले मौसम की वजह से दिन के तापमान में भी गिरावट हुई है।

सिवनी में पारा 28.2 डिग्री, उमरिया में 29.3 डिग्री, सीधी में 30.8 डिग्री, पचमढ़ी में 31 डिग्री, रीवा में 32 डिग्री और छिंदवाड़ा में 32.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इधर, नर्मदापुरम, रतलाम, धार और शिवपुरी में पारा बढ़ा रहा। नर्मदापुरम में सबसे ज्यादा 40.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में 36.4 डिग्री, इंदौर में 37 डिग्री, ग्वालियर में 36.7 डिग्री, उज्जैन में 38.5 डिग्री और जबलपुर में 30.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

अगले 2 दिन ऐसा मौसम

    3 अप्रैल: खरगोन, खंडवा, हरदा, बैतूल में ओले गिर सकते हैं। ग्वालियर, जबलपुर, मुरैना, श्योपुर, भिंड, दतिया, शिवपुरी, अशोकनगर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सतना, रीवा, मैहर, पन्ना, कटनी, दमोह, सागर, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, बालाघाट, रायसेन, नर्मदापुरम, सीहोर में गरज-चमक और हल्की बारिश की स्थिति बनी रहेगी।
    4 अप्रैल: इस दिन मौसम साफ हो जाएगा। हालांकि, भोपाल समेत कुछ जिलों में बादल छाए रह सकते हैं।

अप्रैल में 7 से 10 दिन चल सकती है लू मध्यप्रदेश में अप्रैल महीने में मौसम का मिला-जुला असर देखने को मिलेगा। पहले और दूसरे सप्ताह में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, दूसरे सप्ताह से लू भी चलेगी। सबसे गर्म आखिरी सप्ताह रहेगा। दिन का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस पार हो सकता है।

मौसम केंद्र भोपाल के वैज्ञानिक निदेशक डॉ. वेदप्रकाश सिंह ने बताया- इस बार तापमान के सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। वहीं, प्रदेश में अप्रैल महीने में 7 से 10 दिन तक हीट वेव यानी लू का असर देखने को मिल सकता है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : भूषण होंगे डोंगरगढ़ टीआई मिलन को मोहारा भेजा गया…

राजनांदगांव : भूषण होंगे डोंगरगढ़ टीआई मिलन को मोहारा भेजा गया…

राजनांदगांव | एसपी अंकिता शर्मा ने ​तीन निरीक्षक व एक उप निरीक्षक के प्रभार में…

2 minutes ago
CG : नकली नाटक, असली मौत, नवविवाहिता ने रीलबाजी के चक्कर में गंवाई जान …

CG : नकली नाटक, असली मौत, नवविवाहिता ने रीलबाजी के चक्कर में गंवाई जान …

रायगढ़। शहर के कोष्टापारा नया गंज मोहल्ले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। रील…

2 minutes ago
राजनांदगांव : शराब की ओवररेटिंग, अवैध उत्खनन और ओवरलोडिंग पर कार्रवाई की मांग

राजनांदगांव : शराब की ओवररेटिंग, अवैध उत्खनन और ओवरलोडिंग पर कार्रवाई की मांग

राजनांदगांव , जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे युवा मोर्चा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष शमसुल आलम के…

4 minutes ago
CG : रायपुर पहुंचे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, बृजमोहन अग्रवाल ने किया स्वागत …

CG : रायपुर पहुंचे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, बृजमोहन अग्रवाल ने किया स्वागत …

रायपुर। रायपुर पहुंचे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने स्वागत किया। वे…

5 minutes ago
राजनांदगांव : रक्तदान, साहित्य और संवेदनाओं का संगम : दिया जागरण का अनूठा संदेश…

राजनांदगांव : रक्तदान, साहित्य और संवेदनाओं का संगम : दिया जागरण का अनूठा संदेश…

राजनांदगांव , विश्व रक्तदान दिवस पर छत्तीसगढ़ साहित्य सृजन समिति के तत्वावधान में पेंड्री के…

6 minutes ago
CG : मानसून का माहौल बनने वाला है छत्तीसगढ़ में, अगले 5 दिनों तक बारिश के आसार …

CG : मानसून का माहौल बनने वाला है छत्तीसगढ़ में, अगले 5 दिनों तक बारिश के आसार …

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक से पहले मौसम का मिजाज बदलने लगा है। पिछले…

8 minutes ago