छत्तीसगढ़

CG : साथी की मदद से धमतरी को कुपोषण मुक्त जिला बनाने की पहल

जनकल्याणकारी कामों को दिशा देने में मिलेगी मदद-कलेक्टर मिश्रा

कलेक्टर ने ली साथी समूह की बैठक

धमतरी, जिले में साथी समूह की शुरूआत जिस उद्देश्य को लेकर की गयी है, उसमें सफलता मिलती रही है और आगे भी मिलेगी। साथी समूह की मदद से जनकल्याणकारी कामों को सही दिशा देने में मदद मिलेगी। उक्त बातें कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने तीन मार्च को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साथी समूह के पदाधिकारियों के साथ बैठक के दौरान कही। कलेक्टर मिश्रा ने जिले के विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों का परिचय लिया और उनके द्वारा किये जा रहे जनकल्याणकारी कामों की जानकारी ली। कलेक्टर मिश्रा ने कहा कि धमतरी जिले में सामाजिक संगठनों और स्वयंसेवी संस्थाओं के माध्यम से अनेक काम हुए हैं, आगे भी इसी तरह से काम होते रहेंगे। उन्होंने उपस्थित सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों से इसी तरह सहयोग करने का आग्रह किया।

   बैठक में कलेक्टर मिश्रा ने कहा कि धमतरी को सुन्दर, व्यवस्थित बनाने में आप सभी संस्थाओं का सहयोग व सुझावों की अपेक्षा है। उन्होंने जिले के चौक-चौराहों के सौंदर्यीकरण हेतु सामाजिक संस्थाओ को आगे आने कहा। उन्होंने कहा कि जिले के अंदरूनी क्षेत्रों में कुपोषण एक समस्या है और हम मिलकर इसे दूर करेंगे। इसके लिए जिले की सभी सामाजिक संस्थायें मिलकर कुपोषित बच्चों को गोद ले और निर्धारित समय तक उसकी समुचित देखरेख कर पोषित करें। कलेक्टर मिश्रा ने आगामी बरसात के मौसम में वृक्षारोपण किए जाने के बारे में भी साथी समूह से चर्चा की और इस काम में सहयोग की अपील की। श्री मिश्रा ने कहा कि धमतरी जिले में विभिन्न कला और कलाकार हैं, इन्हें और आगे बढ़ाने तथा धमतरी जिले को पूरे प्रदेश में अव्वल लाने के लिए हम सब मिलकर काम करेंगे।

  सीईओ जिला पंचायत रोमा श्रीवास्तव ने कहा कि धमतरी जिले में कुपोषण एक गंभीर समस्या है। इससे निजात पाने के लिए बच्चों को गोद लेकर उनकी मदद करें, जिससे धमतरी जिला पूरी तरह से कुपोषण मुक्त जिला बन सके। सीईओ ने कहा कि सप्लीमेंट्री फुड और जागरूकता की कमी को दूर करना है। इस काम में सभी के सहयोग की आवश्यकता है। उन्होंने ग्रामीण और अंदरूनी, दूरस्थ क्षेत्रों में काम करने पर जोर दिया है। इस अवसर पर सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने अपनी सहमति देते हुए जिले के विकास में काम करने की बात कही।

kgnews

Recent Posts

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

​रायपुर       धमतरी जिले के प्रतिभाशाली और आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं के…

9 hours ago
सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

रायपुर शासन की डिजिटल सेवाएं अब आम नागरिकों के लिए सुविधाजनक, पारदर्शी और समयबद्ध सेवा…

9 hours ago
भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  भिंड जिले के थाना मेहगाँव क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यवाही…

9 hours ago
विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

रायपुर रायपुर में होगा राष्ट्रीय ’साइंस म्यूजियम’ का आयोजन छत्तीसगढ़ में विज्ञान एवं अनुसंधान गतिविधियों…

9 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

रायपुर  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का दो दिवसीय 'चिंतन शिविर…

9 hours ago