छत्तीसगढ़

CG : प्रयास आवासीय विद्यालयों के कक्षा 9वीं में सत्र 2025-26 हेतु प्राक्चयन परीक्षा 20 अप्रैल को

नारायणपुर,मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत प्रदेश के आदिवासी उपयोजना क्षेत्र तथा नक्सल प्रभावित क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए प्रयास आवासीय विद्यालयों के कक्षा 9वीं (सत्र 2025-26) में प्रवेश हेतु प्राक्चयन परीक्षा की तिथि निर्धारित किया गया है। प्रयास बालक एवं कन्या आवासीय विद्यालयों के सत्र 2025-26 की कक्षा 9वीं में प्राक्चयन परीक्षा हेतु प्रवेश पत्र विभाग की वेबसाइट https://eklavya.cg.nic.in/PRSMS/Student-Admission-Detail  पर क्लिक करके 20 अप्रैल 2025 तक डाउनलोड कर सकते है। परीक्षा दिवस को प्रत्येक परीक्षार्थी लगभग 01 घंटे पूर्व अपने परीक्षा केन्द्र में उपस्थित रहे, जिससे उनके मूल पहचान से उनका पहचान किया जा सके एवं परीक्षा केन्द्र में जाने हेतु अनुमति दी जा सकें।. परीक्षार्थी सम्पूर्ण प्रवेश पत्र पूर्णतः डाउनलोड करें और नवीनतम रंगीन पासपोर्ट आकार के दो फोटो – सहित प्रिंट आउट लेकर परीक्षा केन्द्र में जायें। परीक्षार्थियों को डाकघर के माध्यम से प्रवेश पत्र नहीं भेजा जावेगा।. परीक्षार्थी परीक्षा दिवस से एक दिन पूर्व ही अपने परीक्षा केन्द्र की भौगोलिक स्थिति से भलीभांति परिचित हो जावें। परीक्षा प्रारंभ होने के पश्चात् किसी को भी परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं दिया जायेगा। परीक्षार्थियों को अपना फोटोयुक्त मूल आई डी. प्रूफ जैसे आधार कार्ड/विद्यालय का फोटोयुक्त परिचय पत्र इत्यादि परीक्षा दिवस में परीक्षा केन्द्र में लाना अनिवार्य होगा। मूल पहचान पत्र के अभाव में परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं दिया जावेगा। परीक्षार्थियों केवल नीले या काले बॉलपाईंट पेन का उपयोग करेंगे। परीक्षार्थियों को कैलकुलेटर, मोबाईल फोन, पर्स, पाउच, स्कार्फ अथवा इलेक्ट्रॉनिक्स सामग्री ले जाया जाना पूर्णतः वर्जित है। किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केन्द्र अथवा प्रवेश पत्र डाउनलोड के संबंध में कठिनाई होती है तो संबंधित जिले के कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास, कलेक्ट्रेट से प्रातः 10:00 से सायं 5:30 बजे तक संपर्क कर सकते है।

kgnews

Recent Posts

CG : लाईवलीहुड कॉलेज में दिया जाएगा असिस्टेंट इलेक्ट्रिशियन का निःशुल्क प्रशिक्षण …

CG : लाईवलीहुड कॉलेज में दिया जाएगा असिस्टेंट इलेक्ट्रिशियन का निःशुल्क प्रशिक्षण …

धमतरी : मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत लाईवलीहुड कॉलेज धमतरी में असिस्टेंट इलेक्ट्रिशियन का…

8 minutes ago
CG : जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न …

CG : जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न …

धमतरी : आगामी पर्व-त्योहारों और सार्वजनिक आयोजनों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने…

11 minutes ago
CG : 30 जुलाई तक पूरा करें श्रमिकों का ई-केवाईसी, धमतरी और कुरूद में 450 से अधिक वीएलई को दिया गया प्रशिक्षण …

CG : 30 जुलाई तक पूरा करें श्रमिकों का ई-केवाईसी, धमतरी और कुरूद में 450 से अधिक वीएलई को दिया गया प्रशिक्षण …

धमतरी : जिले के श्रमिकों को शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का निर्बाध लाभ सुनिश्चित…

13 minutes ago
CG : धान के बदले दलहन, तिलहन, रागी एवं मक्का की खेती अपनाने किसानों को किया गया प्रेरित …

CG : धान के बदले दलहन, तिलहन, रागी एवं मक्का की खेती अपनाने किसानों को किया गया प्रेरित …

महासमुंद : कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार जिले में खरीफ मौसम में फसल…

24 minutes ago
CG : गांवों में रोजगार और आजीविका को मिलेगी नई गति, वीबी-जी राम-जी योजना लागू …

CG : गांवों में रोजगार और आजीविका को मिलेगी नई गति, वीबी-जी राम-जी योजना लागू …

महासमुन्द : विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) वीबी-जी राम-जी, अधिनियम, 2025…

28 minutes ago
CG : कर्राभौना में बंद हैंडपंप की हुई मरम्मत, ग्रामीणों को मिली राहत …

CG : कर्राभौना में बंद हैंडपंप की हुई मरम्मत, ग्रामीणों को मिली राहत …

महासमुंद : सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत प्राप्त जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण की दिशा में…

33 minutes ago