रानी कमलापति से अगरतला साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन, यहां है रूट, टाइमिंग और स्टॉपेज की पूरी जानकारी

भोपाल
 गर्मी की छुट्टियों और यात्रियों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए पश्चिम मध्य रेलवे द्वारा अप्रैल माह में विभिन्न मार्गों पर साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है।

यह ट्रेनें जबलपुर, रानी कमलापति और सोगरिया जैसे स्टेशनों से अयोध्या, पुणे, बांद्रा टर्मिनस, कोयंबटूर, सहरसा, अगरतला, हड़पसर (पुणे), सीएसएमटी और दानापुर के लिए चलाई जाएंगी।

रानी कमलापति – अगरतला – रानी कमलापति साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन

ट्रेन 01665 रानी कमलापति-अगरतला साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 03 अप्रैल से प्रत्येक गुरुवार को दोपहर 3:40 बजे रानी कमलापति से रवाना होगी और तीसरे दिन शाम 6:55 बजे अगरतला पहुंचेगी। ट्रेन 01666 अगरतला-रानी कमलापति साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 06 अप्रैल से प्रत्येक रविवार को शाम 5:20 बजे अगरतला से रवाना होगी और तीसरे दिन शाम 4:35 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी।

रानी कमलापति-हड़पसर (पुणे)-रानी कमलापति साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन

ट्रेन 01667 रानी कमलापति-हड़पसर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 10 अप्रैल से प्रत्येक गुरुवार को सुबह 8:35 बजे रानी कमलापति से रवाना होगी और दूसरे दिन रात 12:30 बजे हड़पसर पहुंचेगी। ट्रेन 01668 हड़पसर-रानी कमलापति साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 11 अप्रैल से प्रत्येक शुक्रवार को सुबह 6:30 बजे हड़पसर से रवाना होगी और उसी दिन रात 10:55 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी।

जबलपुर-अयोध्या-जबलपुर ट्रेन

ट्रेन 01701 जबलपुर-अयोध्या साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 02 अप्रैल से प्रत्येक बुधवार को रात 7:40 बजे जबलपुर से प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 11 बजे अयोध्या पहुंचेगी। ट्रेन 01702 अयोध्या-जबलपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 03 अप्रैल से प्रत्येक गुरुवार को दोपहर 1:30 बजे अयोध्या से रवाना होगी और अगले दिन भोर 4:15 बजे जबलपुर पहुंचेगी।

जबलपुर-पुणे-जबलपुर ट्रेन

ट्रेन 02132 जबलपुर-पुणे साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 06 अप्रैल से प्रत्येक रविवार को दोपहर 1:50 बजे जबलपुर से प्रस्थान करेगी और दूसरे दिन सुबह 6:25 बजे पुणे पहुंचेगी। ट्रेन 02131 पुणे-जबलपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 07 अप्रैल से प्रत्येक सोमवार को सुबह 11:30 बजे पुणे से रवाना होगी और दूसरे दिन सुबह 6 बजे जबलपुर पहुंचेगी।

जबलपुर – बांद्रा टर्मिनस – जबलपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन

ट्रेन 02134 जबलपुर-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 04 अप्रैल से प्रत्येक शुक्रवार को शाम 5 बजे जबलपुर से प्रस्थान करेगी और दूसरे दिन दोपहर 2:10 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। ट्रेन 02133 बांद्रा टर्मिनस-जबलपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 05 अप्रैल से प्रत्येक शनिवार को शाम 5:15 बजे बांद्रा टर्मिनस से रवाना होगी और दूसरे दिन दोपहर 3:10 बजे जबलपुर पहुंचेगी।

जबलपुर – कोयंबटूर – जबलपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन

ट्रेन 02198 जबलपुर-कोयंबटूर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 04 अप्रैल से प्रत्येक शुक्रवार को रात 11:50 बजे जबलपुर से प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन दोपहर 2:40 बजे कोयंबटूर पहुंचेगी। ट्रेन 02197 कोयंबटूर-जबलपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 07 अप्रैल से प्रत्येक सोमवार को शाम 5:05 बजे कोयंबटूर से रवाना होगी और तीसरे दिन सुबह 8:45 बजे जबलपुर पहुंचेगी।

सोगरिया – दानापुर – सोगरिया साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन

ट्रेन 09819 सोगरिया-दानापुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 07 अप्रैल से प्रत्येक सोमवार को दोपहर 12:45 बजे सोगरिया से रवाना होगी और दूसरे दिन सुबह 10 बजे दानापुर पहुंचेगी। ट्रेन 09820 दानापुर-सोगरिया साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 08 अप्रैल से प्रत्येक मंगलवार को दोपहर 12:45 बजे दानापुर से रवाना होगी और दूसरे दिन सुबह 11 बजे सोगरिया पहुंचेगी।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

​रायपुर       धमतरी जिले के प्रतिभाशाली और आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं के…

4 hours ago
सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

रायपुर शासन की डिजिटल सेवाएं अब आम नागरिकों के लिए सुविधाजनक, पारदर्शी और समयबद्ध सेवा…

5 hours ago
भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  भिंड जिले के थाना मेहगाँव क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यवाही…

5 hours ago
विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

रायपुर रायपुर में होगा राष्ट्रीय ’साइंस म्यूजियम’ का आयोजन छत्तीसगढ़ में विज्ञान एवं अनुसंधान गतिविधियों…

5 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

रायपुर  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का दो दिवसीय 'चिंतन शिविर…

5 hours ago