राजनांदगांव | तहसील साहू संघ लाल बहादुर नगर का मां कारी पाठ मंदिर परिसर मक्काटोला में विधि विधान पूर्वक भवन का भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर विधायक दलेश्वर साहू बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। उन्होंने मां कारी पाठ माता ऊपर व नीचे स्थित मां भवानी माता की पूजा-अर्चना की। इसके पश्चात तहसील साहू संघ लाल बहादुर नगर के तहसील साहू समाज के भवन के लिए भूमि पूजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष किरण साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष देवेन्द्र साहू, पूर्व जनपद अध्यक्ष भावेश सिंह, पूर्व जनपद अध्यक्ष डोंगरगांव टिकेश साहू, संध्या प्रमोद वर्मा सरपंच ग्राम पंचायत मक्काटोला, हेमंत साहू डोंगरगढ़ उपस्थित रहे। कार्यक्रम में तहसील अध्यक्ष लक्ष्मण साहू, उपाध्यक्ष कमलेश साहू, महिला उपाध्यक्ष आरती साहू, सचिव रामाधीन साहू, कोषाध्यक्ष हेमंत साहू, संगठन सचिव श्याम दास साहू, अंकेक्षक गणेश साहू, उमा साहू, राजेन्द्र साहू एवं सभी सामाजिक जन उपस्थित रहे।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *