सवर्जनिक हैंडपंपों का अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध दर्ज कराए एफ.आई.आर :-कलेक्टर

सिंगरौली

गर्मी के मौसम में सुगम पेयजल आपूर्ति बनाए रखने के  दृष्टिकोण से कलेक्टर श्री चंद्र शेखर शुक्ला के अध्यक्षता में जल आपूर्ति के संबंध में कलेक्टर सभागार में बैठक आयोजित हुई। बैठम में  कलेक्टर ने जनपदवार वर्तमान में जल आपूर्ति एवं पेयजल उपलब्धता के संबंध में जानकारी लेने के पश्चात कहा  कि ऐसी जानकारी प्राप्त हो रही है कि कुछ लोगों के द्वारा सार्वजनिक हैंडपंपों को अतिक्रमण कर अपना निजी मोटर पंप चला रहे है जिस कारण मोहल्ले वासियों को पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ रहा है जो अत्यंत ही खेद जनक एवं गैरकानूनी की श्रेणी में आता है ।  उन्होंने निर्देश दिए कि राजस्व अधिकारी एवं लोक स्वास्थ यांत्रिकी विभाग के अधिकारी कर्मचारी अपने अपने क्षेत्रों के भ्रमण कर अतिक्रमणकारियों की सूची तैयार कर इनके विरुद्ध एफ.आई.आर दर्ज करते हुए इनके द्वारा लगाए गए मोटर पंप को जप्त करने की कार्यवाही करें।

कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि  अपने अधीनस्थ हल्का पटवारियों और उनकी अधीनस्थ फील्ड में कार्यरथ कर्मचारियों से भी अतिक्रमणकार्यों को भी चिन्हित करवा कर कठोर कार्यवाही करें । इसे तरह से जनपद पंचायतों से मुख्य कार्यपालन अधिकारी भी सचिव रोजगार सहायकों से भी अतिक्रमणकार्यों चिन्हित कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने लोक स्वास्थ यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री को निर्देश दिए है कि अभियान चल कर बिगड़े हुए हैंडपंपों को तत्काल ठीक करवाएं अपने स्तर से भी पेयजल की समीक्षा करें। ऐसे स्थल जहां पेयजल की पूर्व से  समस्या रही हो उन्हें चिन्हित कर टैंकरों के माध्यम से पेयजल उपलब्ध कराएं । पेयजल से संबंधित लापरवाही किसी भी सुरत में बर्दास्त नही की जायेंगी।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : 12 दुकानों में खाद्य विभाग की दबिश, साफ-सफाई रखने दी गई चेतावनी …

CG : 12 दुकानों में खाद्य विभाग की दबिश, साफ-सफाई रखने दी गई चेतावनी …

कोरबा। खाद्य सुरक्षा विभाग ने उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त…

7 minutes ago
CG : तालाब से नन्हे मगरमच्छों का रेस्क्यू, दहशत में थे ग्रामीण …

CG : तालाब से नन्हे मगरमच्छों का रेस्क्यू, दहशत में थे ग्रामीण …

बिलासपुर। जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र स्थित बिकमा तालाब में उस समय लोगों के बीच…

11 minutes ago
CG : सब इंस्पेक्टर के बेटे की हत्या, 5 दिन पहले चोरों ने किया था हमला, घायल होने पर तोड़ा दम …

CG : सब इंस्पेक्टर के बेटे की हत्या, 5 दिन पहले चोरों ने किया था हमला, घायल होने पर तोड़ा दम …

कोरबा। जिले में 5 दिन पहले सब इंस्पेक्टर रामनारायण रात्रे के पुत्र चंद्रमणि उर्फ डब्बू…

18 minutes ago
CG : रायपुर में मोबाइल गुमा, फोन-पे से 2 लाख पार …

CG : रायपुर में मोबाइल गुमा, फोन-पे से 2 लाख पार …

रायपुर। अज्ञात व्यक्ति ने गुम हुए मोबाइल के फोन- पे से 2 लाख रुपए निकाल…

26 minutes ago
CG : बिजली खंभे के पास बोरियों में मिली लाश, डॉग स्क्वायड लेकर पहुंची पुलिस …

CG : बिजली खंभे के पास बोरियों में मिली लाश, डॉग स्क्वायड लेकर पहुंची पुलिस …

सूरजपुर। जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम तीवरागुड़ी सरनापारा में उस समय सनसनी फैल…

28 minutes ago
CG : पद्म पुरस्कारों के लिए आवेदन शुरू, 31 जुलाई तक भेजे जा सकेंगे नामांकन …

CG : पद्म पुरस्कारों के लिए आवेदन शुरू, 31 जुलाई तक भेजे जा सकेंगे नामांकन …

रायपुर। देश के सर्वाेच्च नागरिक सम्मानों में शामिल पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू…

32 minutes ago