रायगढ़। नदी में डूबने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक नहाने के नाम से घर से निकला, लेकिन रात भर वापस नहीं लौटा। इसके बाद सुबह उसकी पानी में तैरती लाश मिली। घटना तमनार थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम सलिहारी गांव का रहने वाला चतुर सिंह 62 साल कल दोपहर केलो नदी में नहाने के नाम से घर से निकला।
इसके बाद शाम ढलने लगी, लेकिन वह घर नहीं लौटा। ऐसे में उसके परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। जहां पुलिस तत्काल नदी के पास पहुंची और उसे ढूंढने का काफी प्रयास किया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। वहीं नदी के पास चतुर सिंह के कपड़े मिले। इससे पानी में डूबने की आशंका जतायी गई। रात में उसका कुछ पता नहीं चलने पर आज सुबह फिर से नदी के पास खोजबीन शुरू की गई।
ऐसे में चतुर सिंह की लाश आईटीआई कसडोल के पीछे पानी के उपर देखी गई। जिसके बाद तत्काल पुलिस ने मृतक के शव को पानी से बाहर निकाला और पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजवाया। मामले में पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।
बदनावर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे से मालवा को जोड़ने वाली 3,839 करोड़ रुपये की बदनावर-पेटलावद-थांदला-टिमरवानी फोरलेन परियोजना…
भोपाल मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल का निशातपुरा रेलवे स्टेशन इन दिनों एक अजीबोगरीब वजह…
भोपाल नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा राज्य के नगरीय निकायों में ठोस अपशिष्ट…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा…
रायपुर छत्तीसगढ़ के शिमला के रूप में मशहूर पर्यटन स्थल मैनपाट अब एग्री-टूरिज्म (कृषि पर्यटन)…
भोपाल नरसिंहपुर जिले के थाना करेली क्षेत्र में डायल- 112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर…