ग्वालियर में 11 अप्रैल से फिर महंगा होगा दूध, जानें कितने चुकाने होंगे दाम

ग्वालियर

 तेज गर्मी के साथ रोजमर्रा की चीजों पर महंगाई भी अब अपना असर दिखाने लगी है। लश्कर क्षेत्र में दूध डेयरियों पर दूध के दाम 11 अप्रेल से सीधे तीन रुपए लीटर बढ़ाए जा रहे हैं। 55 रुपए लीटर बिकने वाला दूध अब 58 रुपए लीटर में मिलेगा।

बता दें कि इससे पहले 1 अप्रैल से उपनगर ग्वालियर(Milk Price Hike in MP) में भी दूध के दामों में दो रुपए लीटर की बढ़ोतरी करते हुए 60 रुपए लीटर किया जा चुका है। दूध के दाम बढ़ाने को लेकर मंगलवार को दूध डेयरी व्यवसायी संघ की महत्वपूर्ण बैठक सिटी सेंटर स्थित निजी होटल में की गई, जिसमें सभी दूध कारोबारियों ने दूध के दाम तीन रुपए लीटर बढ़ाने का निर्णय लिया।

दूध उत्पादकों की मांग के बाद बढ़ाए दाम

बैठक में व्यापारियों ने बताया कि पिछले दो वर्ष से दूध के दाम नहीं बढ़ाए गए थे। दूध उत्पादक पिछले कई दिनों से दामों में बढ़ोतरी की मांग कर रहे हैं। इसके आधार पर दूध के दाम बढ़ाए जा रहे हैं। बैठक में दूध डेयरी व्यवसायी संघ संपूर्ण भारत के महासचिव नरेन्द्र मांडिल, हरमीत सिंह सेठी, ग्वालियर अध्यक्ष राहुल पाल, सचिव स्पर्श जैन आदि उपस्थित रहे।

आवक अभी भी हो रही भरपूर

ग्वालियर शहर की दूध डेयरियों पर रोजाना करीब साढ़े चार लाख से पांच लाख लीटर दूध की खपत होती है। गर्मी बढऩे के बावजूद अभी भी दूध की आवक भरपूर है। 14 अप्रेल से शुरू होने वाले सहालग के चलते दूध और दूध से बने उत्पादों की मांग और निकलेगी।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : साईकिल स्टोर में लगी आग, सटे कई दुकानों को लिया चपेट में …

CG : साईकिल स्टोर में लगी आग, सटे कई दुकानों को लिया चपेट में …

बिलासपुर। शहर के व्यस्त बुधवारी बाजार क्षेत्र में गुरुवार 4 जून देर रात उस समय…

6 minutes ago
राजनांदगांव : नालों में फेंकी जा रही गंदगी, सफाई की जरूरत…

राजनांदगांव : नालों में फेंकी जा रही गंदगी, सफाई की जरूरत…

राजनांदगांव | फ्लाईओवर के नीचे हिस्से में नाली में ही गंदगी फेंकी जा रही है।…

6 minutes ago
CG : बिलासपुर में बाउंसर का मर्डर …

CG : बिलासपुर में बाउंसर का मर्डर …

बिलासपुर. कोटा क्षेत्र पथर्रा गांव में 27 वर्षीय बाउंसर निखिल गोस्वामी की आंखों में मिर्च…

19 minutes ago
मुख्यमंत्री 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी बच्चों को करेंगे सम्मानित

मुख्यमंत्री 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी बच्चों को करेंगे सम्मानित

मुख्यमंत्री 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी बच्चों को करेंगे सम्मानित मुख्यमंत्री नोनी-बाबू…

27 minutes ago
फ्लाई-ऐश और औद्योगिक कचरे की रिसाइक्लिंग से बन रहीं पर्यावरण-अनुकूल सड़कें

फ्लाई-ऐश और औद्योगिक कचरे की रिसाइक्लिंग से बन रहीं पर्यावरण-अनुकूल सड़कें

रायपुर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने आधुनिक सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के साथ-साथ पर्यावरण…

28 minutes ago
मध्य प्रदेश को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा, ₹4415 करोड़ से बनेंगे दो नए हाईवे

मध्य प्रदेश को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा, ₹4415 करोड़ से बनेंगे दो नए हाईवे

भोपाल   प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की अध्यक्ष्ता में दिल्ली में केंद्रीय कैबिनेट मीटिंग…

36 minutes ago