अनूपपुर जिले में अवैध खनिज उत्खनन व परिवहन रोकने के लिए एआई चेक गेट स्थापित किया

अनूपपुर

जिले में खनिज के अवैध उत्खनन एवं परिवहन को रोकने के लिए विभाग अब एआई की मदद से इस पर कार्रवाई करेगा। जिसके लिए एआई चेक गेट कोतमा से बिजुरी जाने वाले मार्ग पर ग्राम डोंगरिया के समीप स्थापित कर दिया गया है। कुछ दिनों में इसका मॉनिटरिंग एवं कमांड रूम खनिज कार्यालय में स्थापित हो जाएगा। इसके पश्चात यहां से गुजरने वाले प्रत्येक वाहनों में किए जा रहे खनिज के परिवहन की निगरानी हो सकेगी।

खनिज वाहनों की सूचना विभाग को भेजेगा एआई चेक गेट
अनूपपुर जिला खनिज संपदा से भरपूर है, जहां रेत, पत्थर एवं कोयला जिले में भरपूर मात्रा में है। ऐसे में इनका अवैध उत्खनन एवं परिवहन किए जाने के मामले लगातार सामने आते रहे हैं। इसको देखते हुए संचालनालय खनिज विभाग ने जिले में एआई चेक गेट बनाते हुए अब हाईवे पर खनिज के अवैध उत्खनन एवं परिवहन को रोकने की योजना बनाई है। इस चेक गेट में दोनों ओर तीन सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसके साथ ही यहां इसका सिस्टम भी लगाया गया है। एआई चेक गेट यहां से निकलने वाले वाहनों की जांच करते हुए अवैध उत्खनन एवं परिवहन कर ले जाने वाले वाहनों की ट्रैकिंग करेगा और इसकी सूचना खनिज कार्यालय को भेजेगा। जहां से विभाग ऐसे वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई कर सकेगा।

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की सीमा पर होगी चौकसी
जिले में कोयले के परिवहन तथा कोयले की हेरा फेरी के मामले लगातार सामने आते रहे हैं, जिसको देखते हुए मध्य प्रदेश तथा छत्तीसगढ़ की सीमा पर स्थित इस जगह पर एआई चेक गेट को लगाया गया है। विभाग ने इसे स्थापित करने के लिए तीन स्थान का चयन करते हुए वरिष्ठ कार्यालय को भेजा था जिसके पश्चात छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती क्षेत्र से लगे हुए डोंगरिया के समीप इसे स्थापित करने का निर्धारण किया गया। यह क्षेत्र मुख्य रूप से कोयला क्षेत्र है, जहां पूरे संभाग में कई कोयला खदानें संचालित हैं जिनमें ज्यादातर छत्तीसगढ़ के रास्ते इन कोयले का परिवहन कर ले जाया जाता है।

सॉफ्टवेयर से होगी मॉनिटरिंग
एआई चेक गेट के स्थापित होने के बाद जिले में संचालित रेट खदानों की जिओ फेसिंग की जाएगी। इसके बाद खनिज परिवहन करने वाले वाहनों को भी जीपीएस युक्त किए जाने की योजना है। चेक गेट के सॉफ्टवेयर को एटीपी जारी करने वाले पोर्टल के साथ इंटीग्रेट कर बिना रॉयल्टी के खनिज का परिवहन करने वाले वाहनों को चिन्हित करेगा, फिर ऐसे वाहनों के विरुद्ध सूचना एआई चेक गेट खनिज विभाग को भेजेगा और विभाग सूचना मिलने के बाद इन वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करेंगे।

    एआई चेक गेट की स्थापना की जा रही है, जो कि ऑटोमेटिक अवैध उत्खनन एवं परिवहन करने वाले वाहनों की मॉनिटरिंग करते हुए इसकी सूचना विभाग को भेजेगा। इसके लिए कमांड रूम स्थापित होगा, जहां इसके लिए अलग से कर्मचारी शासन से नियुक्त किए गए हैं।

    -ईशा वर्मा, खनिज निरीक्षक अनूपपुर

 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : साईकिल स्टोर में लगी आग, सटे कई दुकानों को लिया चपेट में …

CG : साईकिल स्टोर में लगी आग, सटे कई दुकानों को लिया चपेट में …

बिलासपुर। शहर के व्यस्त बुधवारी बाजार क्षेत्र में गुरुवार 4 जून देर रात उस समय…

6 minutes ago
राजनांदगांव : नालों में फेंकी जा रही गंदगी, सफाई की जरूरत…

राजनांदगांव : नालों में फेंकी जा रही गंदगी, सफाई की जरूरत…

राजनांदगांव | फ्लाईओवर के नीचे हिस्से में नाली में ही गंदगी फेंकी जा रही है।…

7 minutes ago
CG : बिलासपुर में बाउंसर का मर्डर …

CG : बिलासपुर में बाउंसर का मर्डर …

बिलासपुर. कोटा क्षेत्र पथर्रा गांव में 27 वर्षीय बाउंसर निखिल गोस्वामी की आंखों में मिर्च…

20 minutes ago
मुख्यमंत्री 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी बच्चों को करेंगे सम्मानित

मुख्यमंत्री 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी बच्चों को करेंगे सम्मानित

मुख्यमंत्री 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी बच्चों को करेंगे सम्मानित मुख्यमंत्री नोनी-बाबू…

28 minutes ago
फ्लाई-ऐश और औद्योगिक कचरे की रिसाइक्लिंग से बन रहीं पर्यावरण-अनुकूल सड़कें

फ्लाई-ऐश और औद्योगिक कचरे की रिसाइक्लिंग से बन रहीं पर्यावरण-अनुकूल सड़कें

रायपुर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने आधुनिक सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के साथ-साथ पर्यावरण…

29 minutes ago
मध्य प्रदेश को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा, ₹4415 करोड़ से बनेंगे दो नए हाईवे

मध्य प्रदेश को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा, ₹4415 करोड़ से बनेंगे दो नए हाईवे

भोपाल   प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की अध्यक्ष्ता में दिल्ली में केंद्रीय कैबिनेट मीटिंग…

37 minutes ago