CG : आवास मित्र पर गिरी गाज, इस कारण गई नौकरी

मुंगेली जिला पंचायत ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत नियुक्त ग्राम पंचायत धनगांव च. के आवास मित्र इमरान खान को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। यह कार्रवाई प्राप्त शिकायतों और जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई है। जिला पंचायत की जांच में इमरान खान पर लगे आरोप सही पाए गए। उन पर पीएमएवाई के तहत बन रहे आवासों में नियमों का उल्लंघन करने का आरोप था। साथ ही उन्होंने गलत जियो टैगिंग भी की थी। बिसेन शिवारे ग्राम चलान और ग्राम पंचायत धनगांव च. ने 18 मार्च 2025 को इस संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया था। जांच प्रतिवेदन 24 मार्च 2025 को प्राप्त हुआ। इसके बाद जिला पंचायत ने तत्काल प्रभाव से इमरान खान को आवास मित्र के पद से हटाने का निर्णय लिया। जिला पंचायत द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि इमरान खान को ग्राम पंचायत धनगांव च. के आवास मित्र पद से तत्काल प्रभाव से अलग किया जाता है।

See also  राजनांदगांव : कार्यों की मॉनिटरिंग कमजोर, सुरक्षा को लेकर प्रयास भी नहीं, हादसे में युवक घायल...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *