छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : महावीर स्वामी त्याग तप सत्य अहिंसा के महाप्रवर्तक – द्विवेदी

राजनांदगांव | अखिल विश्व की अतिशय गौरवशाली सांस्कृतिक, आध्यात्मिक, सनातन संस्कृति परंपरा में अद्भुत-अनुपम-अद्वितीय भगवत स्वरूप महावीर स्वामी जी के शुभ मंगल महोत्सव परिप्रेक्ष्य में नगर के विचारप्रज्ञ व्यक्तित्व डॉ. कृष्ण कुमार द्विवेदी ने सदैव अनुकरणीय चर्चा विमर्श में बताया कि महावीर स्वामी जी त्याग तप सत्य अहिंसा के महा प्रवर्तक हुए है। समग्र मानव जाति की भलाई और मुक्ति-मोक्ष का द्वार खोलने वाले स्वामी जी ने मानव को पंचमहावृत्त अहिंसा, सत्य, अस्तैय, ब्रम्हचर्य और अपरिग्रह सिखाए, जिनके सहज अनुकरण से ही सरलतापूर्वक व्यक्ति जीवन में महान बनकर मोक्ष पद पर आगे बढ़ता जाता है। मानव समाज की श्रेष्ठ, उत्कृष्ट संरचना के लिए महावीर स्वामी जी ने चातुर्वण्य संघ बनाया। सन्यासी-सन्यासनी-गृहस्थ-गृहणी सम्मलित होते है। स्वामी जी का संपूर्ण मानव जाति के  जो कल्याण हेतु सम्यक दर्शन, सम्यक ज्ञान और सम्यक चरित्र जैसे उत्कृष्ट मोक्ष के मार्ग बतलाए। अपने बाल्यकाल से ही अतीव निडर, वीर, अदम्य साहसी, वर्धमान ने अनेक वर्षो के घोर तप-तपस्या और मौन व्रत साधना कर महावीर कहलाये और अपनी दिव्य ध्वनि, वाणी से संपूर्ण मानव जाति का उद्धार किया। उल्लेखनीय है कि जहाँ-जहाँ सन्यासी रूप में महावीर स्वामी जी ने चर्तुमास बिताए वे सभी आज स्थल – सिद्धग्राम, वैशाली, वाणिज्यग्राम, स्रावस्ती, कोसंबी, जुम्बिका आदि सभी सिद्ध – प्रसिद्ध जैन तीर्थस्थल बन चुके है। आइये हम सभी जैन-धर्म-पंथ के महाविस्तारक महावीर स्वामी जी के शिक्षा-दीक्षा को मन-प्राण से स्वीकारे और पुण्य भूमि भारत की गौरव गरिमा को विश्व में द्विगुणित करें।

kgnews

Recent Posts

CG : डॉक्टर बाल-बाल बचे सांप के काटने से, सरकारी हॉस्पिटल में हड़कंप …

CG : डॉक्टर बाल-बाल बचे सांप के काटने से, सरकारी हॉस्पिटल में हड़कंप …

कोरबा। शहर के मेडिकल अस्पताल में आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब OPD में…

9 minutes ago
CG : किसान की मेहनत को मिट्टी में मिला रहे उत्पाती हाथियों का वीडियो वायरल …

CG : किसान की मेहनत को मिट्टी में मिला रहे उत्पाती हाथियों का वीडियो वायरल …

जशपुर। पत्थलगांव वन क्षेत्र के खड़ामाचा इलाके में पिछले करीब दो महीने से 12 हाथियों…

14 minutes ago
राजनांदगांव : पहल: आवासीय पट्टा और भूमि स्वामित्व के लिए सर्वे शुरू…

राजनांदगांव : पहल: आवासीय पट्टा और भूमि स्वामित्व के लिए सर्वे शुरू…

डोंगरगढ़| भारतीय जनता पार्टी के संकल्प पत्र में आवासीय पट्टा और भूमि स्वामित्व सबसे प्रमुख…

17 minutes ago
राजनांदगांव : रातापायली के ग्राम पटेल ने किया कब्जा, एसडीएम से की शिकायत…

राजनांदगांव : रातापायली के ग्राम पटेल ने किया कब्जा, एसडीएम से की शिकायत…

डोंगरगांव , ग्राम रातापायली में शासकीय भूमि पर गांव के ही ग्राम पटेल और एक…

19 minutes ago
CG : ब्रेन की जांच होने लगी है बस्तर के सरकारी हॉस्पिटलों में …

CG : ब्रेन की जांच होने लगी है बस्तर के सरकारी हॉस्पिटलों में …

बस्तर। डिमरापाल स्थित कॉन्टिनेंटल छत्तीसगढ़ सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल (CCSH) में पहली बार ब्रेन की डिजिटल…

20 minutes ago
जनदर्शन में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने सुनीं लोगों की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

जनदर्शन में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने सुनीं लोगों की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

जनदर्शन में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने सुनीं लोगों की समस्याएं, त्वरित समाधान…

22 minutes ago