छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : पीएचई विभाग द्वारा अवैध रूप से टूल्लू पंप का उपयोग करने वालों पर की गई कार्रवाई

– पेयजल की समस्या के समाधान के लिए टोल फ्री नंबर 1800 2330008 जारी

राजनांदगांव । लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के मैदानी अमलों द्वारा द्वारा ग्रीष्म ऋतु में जिले के सभी ग्रामों में पेयजल की सतत व्यवस्था बनाये रखने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। अवैध रूप से टुल्लू पंप के माध्यम से सीधे नलों से पानी लेने वालों पर कार्रवाई की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि उच्च न्यायालय द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों का निरीक्षण कर टुल्लू पंप के माध्यम से सीधे नलों से अवैध तरीके से पानी लेने वालों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। जिसके परिपालन में कलेक्टर संजय अग्रवाल ने ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध रूप से चल रहे टुल्लू पंपों पर आवश्यक कार्रवाई करने के लिए टीम का गठन किया है तथा पीएचई विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है। आदेशानुसार पीएचई के विभागीय अमला द्वारा राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम ठेकवा एवं ककरेल का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ग्राम ठेकवा के 7 तथा ककरेल के 3 घरों में टुल्लू पंप से सीधे नलों से पानी लेते पाया गया। जिस पर कार्रवाई करते हुए टुल्लू पंप को जप्त किया गया और जप्ती प्रकरण बनाकर टुल्लू पंप को ग्राम पंचायत को सुपुर्द किया गया। इसके साथ ही ग्रामीणों को ग्रीष्म ऋतु में पेयजल की समस्या को देखते हुए पानी का सदुपयोग करने के लिए समझाईश भी दी गई। साथ ही पानी को व्यर्थ बहने से रोकने के लिए नलों में टोटियां भी लगाने कहा। पीएचई विभाग द्वारा पेयजल की समस्या के समाधान के लिए 24 घंटे क्रियाशील टोल फ्री नंबर 1800 2330008 जारी किया गया है। पानी की किसी भी प्रकार की समस्या के समाधान के लिए ग्रामीण टोल फ्री नंबर पर संपर्क कर समस्या समाधान पा सकते है।

kgnews

Recent Posts

CG : शुरू हुई साय मंत्रिमंडल का चिंतन शिविर 3.0 …

CG : शुरू हुई साय मंत्रिमंडल का चिंतन शिविर 3.0 …

रायपुर। साय मंत्रिमंडल का चिंतन शिविर 3.0 शुरू हो गई है। चिंतन शिविर को लेकर…

5 minutes ago
CG : मीडिया और संचार अधिकारियों के लिए राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित …

CG : मीडिया और संचार अधिकारियों के लिए राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित …

रायपुर। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डेमोक्रेसी एंड इलेक्शन…

11 minutes ago
Railway Alert: बरेली यार्ड में मेंटेनेंस के चलते इंदौर-मुंबई रूट की 4 ट्रेनें जुलाई-अगस्त में रहेंगी रद्द

Railway Alert: बरेली यार्ड में मेंटेनेंस के चलते इंदौर-मुंबई रूट की 4 ट्रेनें जुलाई-अगस्त में रहेंगी रद्द

ग्वालियर  उत्तर रेलवे के बरेली यार्ड स्थित वाशिंग लाइन संख्या 36 एवं 37 पर अनुरक्षण…

14 minutes ago
MP Rain Alert: भारी बारिश से नर्मदापुरम-खंडवा स्टेट हाईवे बंद, हरदा में नदियां उफान पर; रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी

MP Rain Alert: भारी बारिश से नर्मदापुरम-खंडवा स्टेट हाईवे बंद, हरदा में नदियां उफान पर; रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी

भोपाल  आष्टा क्षेत्र में पार्वती और तप नदी का जलस्तर बढ़ने से कई गांवों के…

22 minutes ago
CG : बेटे-बहू के खिलाफ बुजुर्ग महिला को हाईकोर्ट से राहत, घर से बेदखल रहना होगा …

CG : बेटे-बहू के खिलाफ बुजुर्ग महिला को हाईकोर्ट से राहत, घर से बेदखल रहना होगा …

बिलासपुर। हाईकोर्ट ने एक प्रताड़ित बुजुर्ग मां के हक में अहम फैसला सुनाते हुए उसके…

29 minutes ago
CG : नवविवाहिता सुसाइड मामले में ससुराल वाले बरी, प्रताड़ित करने का सबूत नहीं …

CG : नवविवाहिता सुसाइड मामले में ससुराल वाले बरी, प्रताड़ित करने का सबूत नहीं …

बिलासपुर। हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने दहेज प्रताड़ना और हत्या के एक मामले में महत्वपूर्ण…

34 minutes ago