छत्तीसगढ़

मोहला : सुशासन तिहार बना आशा का मंच राम बाई और कुसुमलता को अपने समस्या के निराकरण हेतु जगी आस

– राज्य शासन के इस महत्वाकांक्षी कार्य से आम जनता को दिखाई दे रही है आशा की नई किरण

मोहला । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप राज्य में सुशासन की स्थापना सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुरू की गई सुशासन तिहार पूरे राज्य की भाँति मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले के आम नागरिकों के लिए उनके मांगों एवं समस्याओं के निराकरण सुनिश्चित करने की दिशा में आशा और आकांक्षा का केन्द्र बनता जा रहा है। इस सुशासन तिहार के माध्यम से अपने मांगों की पूर्ति हेतु मोहला हाट-बाजार में लगे सुशासन शिविर के माध्यम से आवेदन करने पहुँचे ग्राम मोहला की ग्रामीण महिला राम बाई एवं कुसुमलता ने अपने समस्याओं के निराकरण हेतु नई आस जगी है। ये दोनों इस सुशासन तिहार के माध्यम से अपने मांगों के निराकरण के प्रति पूरी तरह से आशान्वित होकर राज्य शासन की सुशासन तिहार के आयोजन की इस अभिनव पहल की सराहना कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि मोहला निवासी राम बाई ने हाट-बाजार में लगे शिविर में पहुंचकर उज्ज्वला गैस कनेक्शन प्रदान करने एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के स्वीकृति हेतु आवेदन प्रस्तुत किया है। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि सुशासन तिहार के माध्यम से आज जो मैंने आवेदन प्रस्तुत की है। अगले चरण में उनका समुचित निराकरण हो सकेगा। कुसुमलता ने नल-जल योजना हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने राज्य शासन द्वारा शुरू किए गए इस सुशासन तिहार के अभिनव कार्य की सराहना करते हुए अपने जैसे अनेक जरूरतमंद लोगों के मांगों एवं समस्याओं के निराकरण हेतु इसे बहुत ही कारगर कदम बताया। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति विनम्र आभार व्यक्त करते हुए उन्हेें हृदय से धन्यवाद दिया है। इसी तरह राज्य शासन के इस महत्वाकांक्षी सुशासन तिहार के माध्यम से अपने मांगों एवं समस्याओं के समुचित निराकरण को लेकर पूरे मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले के निवासियों में नई आस जगी है।

kgnews

Recent Posts

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

​रायपुर       धमतरी जिले के प्रतिभाशाली और आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं के…

8 hours ago
सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

रायपुर शासन की डिजिटल सेवाएं अब आम नागरिकों के लिए सुविधाजनक, पारदर्शी और समयबद्ध सेवा…

8 hours ago
भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  भिंड जिले के थाना मेहगाँव क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यवाही…

8 hours ago
विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

रायपुर रायपुर में होगा राष्ट्रीय ’साइंस म्यूजियम’ का आयोजन छत्तीसगढ़ में विज्ञान एवं अनुसंधान गतिविधियों…

8 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

रायपुर  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का दो दिवसीय 'चिंतन शिविर…

8 hours ago