सक्ति। जिले के मालखरौदा थाना अंतर्गत चारपारा गांव में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जहां एक युवक की हत्या कर उसके शव को घर में ही दफनाने का गंभीर आरोप उसके परिजनों पर लगाया गया है। यह मामला करीब 8 माह पुराना है लेकिन अब ग्रामीणों की शिकायत के बाद पुलिस हरकत में आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव के ही एक युवक की अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी लेकिन परिजनों ने न तो पुलिस को सूचना दी और न ही किसी प्रकार की अंतिम क्रिया सार्वजनिक रूप से की। गांव के लोगों को जब इस बात की भनक लगी कि युवक की मौत सामान्य नहीं थी बल्कि उसे मारकर गुपचुप तरीके से दफनाया गया है तो उन्होंने पुलिस से इसकी शिकायत की। शिकायत मिलने के बाद मालखरौदा पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायज़ा लिया। चूंकि मामला हत्या का हो सकता है और शव को घर में दफनाने की बात सामने आ रही है, इसलिए पुलिस ने प्रशासनिक अनुमति की प्रक्रिया शुरू कर दी है। एसडीएम की अनुमति मिलने के बाद अब उस स्थान पर खुदाई कर शव निकाला जाएगा जहां शव को दफनाए जाने की आशंका जताई गई है।
कोरबा। कलेक्टोरेट के बगल में स्थित भारतीय जीवन बीमा निगम कार्यालय के अंदर सुरक्षाकर्मी की…
रायपुर। राजधानी रायपुर के माना क्षेत्र स्थित नकटी गांव में हुई प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर…
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की नई पहचान बना PHC चेरपाल NQAS मूल्यांकन में उत्कृष्ट प्रदर्शन, मरीजों…
जांजगीर-चांपा। जिले के चांपा थाना क्षेत्र अंतर्गत हनुमान धारा के पास एक डबरीनुमा स्थान से…
रायपुर/दिल्ली। उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र यानी डिप्रेशन ओडिशा तट…
मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क का भूमि-पूजन और शिलान्यास…