CG : युवक ने काटा खुद का गला, अस्पताल में हुई मौत,

जांजगीर चांपा. छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले में एक युवक ने अपने ही हाथ से अपना गला काट दिया. उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. यह घटना शुक्रवार रात की है. सिटी कोतवाली पुलिस घटना की जांच में जुटी है.

जानकारी के मुताबिक, मृतक दीपक महंत पंतोरा चौकी के गतवा गांव का रहने वाला है. परिजनों के मुताबिक, दीपक शराब पीने का आदी था और मानसिक रूप से कमजोर था. वह अपनी पत्नी के साथ कोरबा से कल ही शांति नगर जांजगीर में रहने वाले माता-पिता से मिलने पंहुचा था. पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव परिजनों को सौंपा जाएगा.

See also  युवाओं के आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास की दिशा में एक मील का पत्थर- मंत्री टंक राम वर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *