राजनांदगांव | आरोपियों के कब्जे से 5 मवेशी बरामद किया गया है। गैंदाटोला पुलिस ने मवेशियों को कत्लखाना ले जा रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिसे पैदल हांकते हुए आरोपी जंगल के रास्ते से महाराष्ट्र लेकर जा रहे थे। गैंदाटोला पुलिस ने बताया कि ग्राम दतरेंगाटोला इलाके से मवेशियों को पैदल हांकते हुए महाराष्ट्र ले जाने की सूचना मिली। इसके बाद रविवार सुबह टीम ने घेराबंदी कर आरोपी उमेश देवांगन और कामता प्रसाद लोहार को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने मवेशियों को महाराष्ट्र के कत्लखाना लेकर जाने की बात स्वीकारी है। आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
दुर्ग. सरकारी भूमि पर वर्षों से बने कब्जों को हटाने के लिए अक्सर प्रशासन और…
मध्यप्रदेश बनेगा देश में महिलाओं की सोसायटी बनाने वाला अग्रणी राज्य : मंत्री सारंग सहकारिता…
हरी खाद से संवर रही खेतों की सेहत, प्राकृतिक खेती की मिसाल बने किसान नरेंद्र…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशन में आयोजित सुशासन तिहार जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के…
नगरीय प्रशासन विभाग ने बल्क वेस्ट जनरेटर्स के पंजीयन के लिए निकायों को जारी किया…
रायपुर। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने सभी निकायों में बल्क वेस्ट जनरेटर्स का पंजीयन…