छत्तीसगढ़

CG : बलौदाबाजार में भारी बारिश, एनीकेट उफान पर …

बलौदाबाजार। जिले के पलारी विकासखंड के ग्राम रोहांसी और अमेठी को जोड़ने वाली महानदी पर बना एनीकेट मात्र एक दिन की बारिश में पूरी तरह लबालब हो गया है। नदी में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं और वर्तमान में एनीकेट के ऊपर दो से ढाई फीट पानी बह रहा है। इसके कारण अमेठी और वन क्षेत्र में रहने वाले लोगों का पलारी क्षेत्र और बलौदा बाजार से संपर्क पुट गया है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि पलारी और अमेठी-अर्जुनी को जोड़ने वाले इस मार्ग पर सिर्फ एक एनीकेट बना है। थोड़ी सी भी बारिश होने पर यह एनीकेट डूब जाता है, जिसके कारण ग्रामीणों को रोहांसी या पलारी आने के लिए लगभग 70 किलोमीटर का लंबा और अतिरिक्त सफर तय करना पड़ता है। क्षेत्र के लोग पिछले कई सालों से यहां एक बड़े ऊंचे पुल के निर्माण की मांग कर रहे हैं, लेकिन मांग अब तक पूरी नहीं हुई है। व्यवसायिक केन्द्र ग्राम रोहांसी नदी के उस पार रहने वालों के लिए उनके जरूरत के आवश्यक सामान उपलब्ध कराता है और लोग आसानी से यहां सामान लेने आते हैं पर बरसात के दिनों में आवागमन बंद होने से वन क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

kgnews

Recent Posts

हरी खाद से संवर रही खेतों की सेहत, प्राकृतिक खेती की मिसाल बने किसान नरेंद्र सिंह

हरी खाद से संवर रही खेतों की सेहत, प्राकृतिक खेती की मिसाल बने किसान नरेंद्र सिंह

हरी खाद से संवर रही खेतों की सेहत, प्राकृतिक खेती की मिसाल बने किसान नरेंद्र…

31 minutes ago
CG : सुशासन तिहार से टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गति …

CG : सुशासन तिहार से टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गति …

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशन में आयोजित सुशासन तिहार जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के…

35 minutes ago
नगरीय प्रशासन विभाग ने बल्क वेस्ट जनरेटर्स के पंजीयन के लिए निकायों को जारी किया परिपत्र

नगरीय प्रशासन विभाग ने बल्क वेस्ट जनरेटर्स के पंजीयन के लिए निकायों को जारी किया परिपत्र

नगरीय प्रशासन विभाग ने बल्क वेस्ट जनरेटर्स के पंजीयन के लिए निकायों को जारी किया…

41 minutes ago
CG : नगरीय प्रशासन विभाग ने बल्क वेस्ट जनरेटर्स के पंजीयन के लिए निकायों को जारी किया परिपत्र …

CG : नगरीय प्रशासन विभाग ने बल्क वेस्ट जनरेटर्स के पंजीयन के लिए निकायों को जारी किया परिपत्र …

रायपुर। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने सभी निकायों में बल्क वेस्ट जनरेटर्स का पंजीयन…

42 minutes ago
डिप्टी CM साव का कांग्रेस पर तंज, बोले- किसानों को बारिश से राहत मिली, विपक्ष को यह भी रास नहीं आ रहा

डिप्टी CM साव का कांग्रेस पर तंज, बोले- किसानों को बारिश से राहत मिली, विपक्ष को यह भी रास नहीं आ रहा

रायपुर. प्रदेश में बारिश के बाद जलभराव की स्थिति पर कांग्रेस के आरोप पर उप…

1 hour ago
CG : अबूझमाड़ के कस्तूरमेटा में जल जीवन मिशन ने बदली जिंदगी …

CG : अबूझमाड़ के कस्तूरमेटा में जल जीवन मिशन ने बदली जिंदगी …

अबूझमाड़। छत्तीसगढ़ के दूरस्थ और दुर्गम अबूझमाड़ क्षेत्र में विकास की एक नई किरण दिखाई…

1 hour ago