राजनांदगांव | कॉलेज से लौट रहे युवक से गौरव पथ में चाकू टिकाकर मोबाइल लूट की गई। घटना को मोपेड सवार आरोपी ने अंजाम दिया। मामले की शिकायत बसंतपुर थाने पहुंची। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि दिग्विजय कॉलेज में नागेश्वर मंडावी शनिवार दोपहर 3.30 बजे कॉलेज से अपने रूम जा रहा था। तभी मोपेड सवार आरोपी ने चाकू टिकाकर उसका मोबाइल लूट लिया। पुलिस ने लूट को अंजाम देने वाले संगम चौक निवासी आरोपी शोहेब खान (20) को गिरफ्तार किया।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *