छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : सुशासन तिहार अंतर्गत जनसामान्य के आवेदनों का संवेदनशीलतापूर्वक करें निराकरण : कलेक्टर

–  सभी अधिकारी सोमवार एवं मंगलवार को मुख्यालय में ही रहना करें सुनिश्चित
– पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश
साप्ताहिक समय सीमा की बैठक संपन्न

राजनांदगांव। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कहा कि सुशासन तिहार अंतर्गत जिले में बड़ी संख्या में लगभग 1 लाख 22 हजार 261 आवेदन प्राप्त हुए हंै। शासन की मंशा अनुरूप आवेदनों का निराकरण गुणवत्तापूर्ण करें। उन्होंने कहा कि एक सकारात्मक माहौल में सुशासन तिहार के लिए कार्य करना है। आवेदकों ने बहुत उम्मीद से आवेदन दिया है और बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त हुए है। लेकिन उनके लिए यह समस्या का समाधान जरूरी होगा। हमे ऐसे आवेदनों पर संवेदनशीलता के साथ कार्य करने की जरूरत है। गरीब एवं जरूरतमंदों को अधिक से अधिक शासन की योजना का लाभ दिलाने के लिए प्रस्ताव भी भेज सकते है। उन्होंने कहा कि आवेदनों के निराकरण के लिए यह जरूरी है कि आवेदन के प्रकृति के अनुसार मार्किंग कर उसे सही विभाग में प्रेषित किया जाए। कम संख्या में आवेदन होने पर जनसामान्य से संपर्क करते हुए गुणवत्तापूर्ण समाधान करें। ऑनलाईन एण्ट्री का कार्य प्राथमिकता के साथ पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर निराकरण की सूचना देने के लिए है। 5 अप्रैल के पहले लगातार मेहनत करते हुए आवेदनों का निराकरण करना सुनिश्चित करें। सभी जिला स्तरीय अधिकारी अपने स्तर पर इसकी मानिटरिंग करें तथा कम्प्यूटर ऑपरेटर्स को इसके लिए प्रशिक्षण कराएं। आवेदनों की मार्किंग सही तरीके से होनी चाहिए। उक्त बातें कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में कही।
कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कहा कि सभी अधिकारी सोमवार एवं मंगलवार को मुख्यालय में ही रहना सुनिश्चित करें। इस दिन अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर जनसामान्य मुख्यालय आते है। उन्होंने कहा कि खाद्य-बीज का भंडारण, फसल विविधिकरण के लिए कार्ययोजना के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि किसानों को समय पर दलहन-तिलहन बीज उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि किसानों को प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना एवं विविध योजनाओं के माध्यम से आय बढ़ाने के लिए कार्य करें। उन्होंने मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत एनओसी प्राप्त करने की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर ने पेयजल की समस्या के दृष्टिगत पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। रिचार्ज बोरवेल लगाने के कार्य शीघ्र प्रारंभ करने के लिए कहा। जिला पंचायत सीइओ सुरूचि सिंह ने कहा कि आवेदनों के डाटा एण्ट्री के लिए ड्यूटी लगाएं। इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत मोर दुआर साय सरकार अभियान के तहत विशेष सर्वेक्षण का कार्य महत्वपूर्ण है। इसके लिए योजनांतर्गत पात्र हितग्राहियों का चिन्हांकन करने के लिए कहा। इस अवसर पर अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत -पावर कंपनी

बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत -पावर कंपनी

रायपुर  छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी ने इस संबंध में तथ्यात्मक स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा…

8 hours ago
तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज

तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज

रायपुर  किसानों की आय बढ़ाने, तिलहनी फसलों के उत्पादन में वृद्धि करने और देश को…

8 hours ago
इंदौर के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित दादा के सुपुर्द किया

इंदौर के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित दादा के सुपुर्द किया

भोपाल इंदौर जिले के थाना खजराना क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर कार्रवाई…

8 hours ago
पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना

पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना

रायपुर किसी भी परिवार के लिए अपना सुरक्षित और पक्का घर केवल चार दीवारों का…

9 hours ago
झाबुआ से देश को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प

झाबुआ से देश को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प

भोपाल  देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के राष्ट्रीय संकल्प के तहत महिला एवं बाल…

9 hours ago
ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी

ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र…

9 hours ago