कोरबा. तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी. हादसे के बाद कार में आग लगने से गाड़ी जलकर खाक हो गई. वाहन चालक भी कार में जिंदा जल गया और उसकी मौत हो गई. यह घटना आधी रात को पसान थाना क्षेत्र के पेंड्रा कटघोरा मुख्य मार्ग पर स्थित कारीमाठी के पास घटी. राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है.
पसान थाना प्रभारी एसके विश्कर्मा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची. हादसे में कार पूरी तरह से जल गई है. नंबर प्लेट भी दिखाई नहीं दे रहा है. कार चालक भी जलकर खाक हो गया है, मृतक की पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस युवक की शिनाख्ती में जुटी है. आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई की जा रही है
रायपुर छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी ने इस संबंध में तथ्यात्मक स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा…
रायपुर किसानों की आय बढ़ाने, तिलहनी फसलों के उत्पादन में वृद्धि करने और देश को…
भोपाल इंदौर जिले के थाना खजराना क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर कार्रवाई…
रायपुर किसी भी परिवार के लिए अपना सुरक्षित और पक्का घर केवल चार दीवारों का…
भोपाल देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के राष्ट्रीय संकल्प के तहत महिला एवं बाल…
रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र…