कंबल में मिला एक बच्चा और निर्वस्त्र युवती का शव, मृत खरगोश भी पड़ा था पास

जांजगीर चांपा जिले के नैला चौकी क्षेत्र के मुड़पार गांव में मुड़ा नाला में कंबल से लिपटा अज्ञात युवती और एक बच्चे का शव मिला है। दोनों शवों के पास से एक खरगोश भी मृत मिला है। महिला और बच्चे का शव एक दूसरे से लिपट कर रस्सी से बंधा मिला है। दोनो की पहचान नहीं हुई है। थाना प्रभारी लखेश केवट ने बताया कि ग्रामीणों ने नाले में कपड़े से लपटा हुआ शव होने की सूचना दी। मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मिली जानकारी के अनुसार बच्चे की उम्र आठ साल, वहीं युवती उम्र 25 साल की बताई जा रही है। वहीं एक खरगोश भी दोनों के शव के पास मृत अवस्था में मिला है। बच्चा और युवती दोनों का शरीर एक दूसरे से रस्सी से बंधे हुए कंबल से लपटा हुआ मिला है।

आशंका है कि दूसरे जगह से दोनों को मार कर शव को मुड़ा नाला के पास फेंक दिया गया है। युवती के शरीर के बाएं पैर में चोट के निशान हैं। युवती निर्वस्त्र अवस्था में मिली है। युवती के मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ मिला है। वहीं बच्चे के गले में रस्सी से खींचने से निशान हैं। डॉग स्क्वाड की टीम मौके पर पहुंची थी। जहां 500 मीटर तक डॉग घूमते हुए गए, जिसके बाद आगे नहीं बड़ पाए।

See also  CG : मौसम : आज भी रायपुर-दुर्ग समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट, छाता-रेनकोट रखें साथ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *