मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कृषि एवं जलसंसाधन मंत्री से सम्बद्ध विभागों के बजट प्रस्तावों पर विस्तृत विचार-विमर्श

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में वित्तीय वर्ष 2020-21 के बजट की तैयारियों के संबंध में चर्चा की शुरुआत की। कृषि और जल संसाधन मंत्री श्री रविंद्र चौबे की उपस्थिति में आयोजित इस बैठक में श्री चौबे से सम्बद्ध विभागों के नए बजट से संबंधित प्रस्तावों पर विस्तृत विचार विमर्श किया गया। इनमें कृषि एवं बायोटेक्नोलॉजी, पशुपालन, मत्स्य पालन, संसदीय कार्य और जलसंसाधन विभाग शामिल हैं।
बैठक में मुख्य सचिव श्री आर.पी.मंडल, अपर मुख्य सचिव वित्त श्री अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री गौरव द्विवेदी, कृषि विभाग की प्रमुख सचिव एवं कृषि उत्पादन आयुक्त श्रीमती मनिंदर कौर द्विवेदी, सचिव राज्यपाल एवं संसदीय कार्य विभाग श्री सोनमणि बोरा, जलसंसाधन विभाग के सचिव श्री अविनाश चम्पावत तथा सम्बंधित अधिकारी उपस्थित थे।

See also  राजनांदगांव : स्टेशन पारा अंडरब्रिज का निर्माण मार्च 2027 तक पूरा करने का रखा लक्ष्य...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *