बीजापुर। जिले के इंद्रावती टाइगर रिजर्व (ITR) एरिया में एक बाघ घायल मिला है। उसके दोनों पंजों पर गहरे जख्म है। कीड़े लग गए हैं। बताया जा रहा है कि शिकारियों के लगाए तार के फंदे में फंसकर बाघ घायल हुए है। फिलहाल वाइल्ड लाइफ और ITR की टीम ने बाघ का रेस्क्यू कर लिया है। इलाज के लिए रायपुर के जंगल सफारी भेजा गया है। ITR और वाइल्ड लाइफ की टीम को सूचना मिली थी कि बीजापुर में ITR क्षेत्र के कांदुलनार, मोरमेड़, और तोयनार इलाके के बीच जंगल में एक बाघ है और वह घायल अवस्था में है। जिसके बाद टीम को मौके के लिए भेजा गया था। वहीं 16-17 अप्रैल को टीम ने बाघ को ट्रैप किया। जिसके बाद उसे बेहोश किया गया। बाघ के पंजे में चोट के निशान हैं। बताया जा रहा है कि बाघ का शिकार करने के लिए शिकारियों ने एक तार का फंदा लगा रखा था। जिसकी चपेट में वह आ गया था। वहीं बाघ का प्राथमिक उपचार कर उसे बेहतर इलाज के लिए रायपुर के जंगल सफारी भेजा गया है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *