छत्तीसगढ़

CG : बस्तर संभाग अंतर्गत 705 महिला नगर सैनिकों के रिक्त पदों हेतु 22 जून को होगी लिखित परीक्षा

जगदलपुर, नगर सेना के अधीन बस्तर संभाग में 705 महिला नगर सैनिकों (छात्रावास ड्यूटी) के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु वर्ष-2024 में शारीरिक मापजोख एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा जगदलपुर में आयोजित की गई थी, जिसमें पात्र अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा के लिये चयनित किया गया है। चयनित सभी अभ्यार्थियों की सूची विभागीय वेेबसाईट https:firenoc.cg.gov.in    पर उपलब्ध है। चयनित सभी अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा हेतु प्रवेश पत्र के लिए छत्तीसगढ़ व्यापमं की वेबसाईट https:\\vyapamcg.cgstate.gov.in के लिंक में जाकर पंजीयन करना अनिवार्य होगा। विभाग द्वारा आबंटित एप्लीकेशन आईडी एवं जन्मतिथि डालकर अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ व्यापमं की वेबसाईट पर लिखित परीक्षा हेतु आवेदन करेंगें। व्यापमं द्वारा पंजीयन नम्बर पर ही लिखित परीक्षा हेतु अभ्यर्थी को प्रवेश पत्र जारी किया जाएगा। जिन पात्र अभ्यर्थियों द्वारा छत्तीसगढ़ व्यापमं की वेबसाईट में जाकर पंजीयन एवं आवेदन सबमिट नहीं किया जाएगा ऐसे अभ्यर्थी लिखित परीक्षा से वंचित होंगे, इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी अभ्यर्थी की स्वयं की होगी तथा इस संबंध में कोई पत्राचार स्वीकार नहीं किया जाएगा। अभ्यर्थी द्वारा होमगार्ड विभाग के वेबसाइट पर पूर्व में जमा किए गए ऑनलाइन आवेदन पत्र में किसी भी तरह का सुधार या संशोधन किए जाने की अनुमति नहीं होगी। व्यापम की वेबसाइट पर आवेदन पत्र को सफलतापूर्वक सबमिट करना अनिवार्य है। लिखित परीक्षा के लिए व्यापम की वेबसाइट पर पंजीयन उपरांत ऑनलाइन आवेदन सबमिट करने की अंतिम तिथि 30 मई 2025 को सायंकाल 05 बजे तक निर्धारित है। लिखित परीक्षा की संभावित तिथि 22 जून 2025 है और प्रवेश पत्र जारी करने की तिथि 13 जून 2025 होगी तथा इस परीक्षा के लिए परीक्षा केन्द्र जगदलपुर नियत है।

kgnews

Recent Posts

CG : जिला प्रशासन को CM साय ने अत्यधिक वर्षा और जलभराव के चलते अलर्ट रहने कहा …

CG : जिला प्रशासन को CM साय ने अत्यधिक वर्षा और जलभराव के चलते अलर्ट रहने कहा …

रायपुर। CM विष्णुदेव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव…

4 minutes ago
CG : जज के साथ विस्तारा एयरलाइंस ने धोखाधड़ी की, 1 लाख का जुर्माना …

CG : जज के साथ विस्तारा एयरलाइंस ने धोखाधड़ी की, 1 लाख का जुर्माना …

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने विस्तारा एयरलाइंस को सेवा में गंभीर कमी…

9 minutes ago
राजनांदगांव : लोनावाला कैंप में दिग्विजय कॉलेज के नेवल विंग कैडेट्स ने जीते गोल्ड मेडल…

राजनांदगांव : लोनावाला कैंप में दिग्विजय कॉलेज के नेवल विंग कैडेट्स ने जीते गोल्ड मेडल…

राजनांदगांव , महाराष्ट्र के आईएनएस शिवाजी लोनावला में आयोजित ऑल इंडिया नौ सैनिक कैंप में…

11 minutes ago
CG : अविश्वास नहीं, जनता के विश्वास का अपमान है विपक्ष का प्रस्ताव : CM विष्णुदेव साय …

CG : अविश्वास नहीं, जनता के विश्वास का अपमान है विपक्ष का प्रस्ताव : CM विष्णुदेव साय …

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विधानसभा में विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा…

13 minutes ago
राजनांदगांव : मेढ़ा औषधालय में बच्चों को स्वर्ण प्राशन पिलाया…

राजनांदगांव : मेढ़ा औषधालय में बच्चों को स्वर्ण प्राशन पिलाया…

तुमड़ीबोड | आयुर्वेद औषधालय मेढ़ा के आयुष चिकित्सक ने बच्चों के समग्र विकास को बढ़ावा…

14 minutes ago
राजनांदगांव : बढ़ती आबादी चुनौती भी और शक्ति भी, घटते हुए संसाधन पर जताई चिंता…

राजनांदगांव : बढ़ती आबादी चुनौती भी और शक्ति भी, घटते हुए संसाधन पर जताई चिंता…

राजनांदगांव , विश्व जनसंख्या दिवस पर छत्तीसगढ़ साहित्य समिति की ओर से साहित्यिक गोष्ठी परिचर्चा…

16 minutes ago