शिवसेना ने की संभाग स्तरीय बैठक: छत्तीसगढ़ के प्रत्येक विधानसभा में प्रत्याशी खड़ा करेगी शिवसेना : प्रदेश संगठन महामंत्री राजेश ठावरे

मई के अंत में निकलने वाली तोड़ो यात्रा के दौरान एक लाख नए सदस्य जोड़ने का लक्ष्य

*राजनांदगांव।* शिवसेना की संभाग स्तरीय बैठक गुरुवार को बासपाई पारा स्थित तहसील साहू संघ के भवन में संपन्न हुई। प्रदेश प्रमुख धनंजय सिंह परिहार के आदेशानुसार प्रदेश संगठन महामंत्री राजेश ठावरे, किसान सेना प्रदेश अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव और प्रदेश सचिव दिनेश ताम्रकार के मुख्य आतिथ्य और जिलाध्यक्ष कमल सोनी की अध्यक्षता में यह बैठक रखी गई थी। इस बैठक में राजनांदगांव जिले के अलावा नवगठित जिला मानपुर मोहला अंबागढ़ चौकी और गंडई छुईखदान खैरागढ़ के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे। इस बैठक में मई के अंत में प्रायोजित प्रदेश स्तरीय तोड़ो यात्रा के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। प्रदेश के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम की तैयारी को लेकर स्थानीय पदाधिकारियों को चार्ज किया। कहा कि इस यात्रा को सफल बनाने के लिए भरसक प्रयास किया जाना है। सबसे जरूरी यात्रा के दौरान एक लाख नए कार्यकर्ता जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए अभी से तैयारियां करनी है। इसके अलावा आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की ओर से प्रत्येक विधानसभा सीट से प्रत्याशी उतारने की तैयारी की जा रही है इसके लिए जमीनी स्तर पर कार्य करना है। अभी से ही प्रत्याशियों की सूची तैयार करने की जिम्मेदारी जिले के पदाधिकारियों को सौंप दी गई है। आगामी समय में संगठन को और मजबूत बनाने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य करने के लिए पदाधिकारियों को लक्ष्य दिया गया। युवा सेना और महिला सेना के गठन के लिए भी जोर दिया गया। इस बैठक में अंबागढ़ चौकी जिला अध्यक्ष शोभा शंकर त्रिपाठी खैरागढ़, जिला अध्यक्ष कौशलेंद्र सिंह बघेल, राजनांदगांव जिला उपाध्यक्ष मोहन सिन्हा, जिला महासचिव केके श्रीवास्तव, बल्लू लोढा और विधानसभा अध्यक्ष आकाश सोनी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे। *युवा सेना का किया गया गठन*बैठक के दौरान युवा सेना का गठन किया गया। जिसमें खैरागढ़ युवा सेना जिलाध्यक्ष श्रीराम ठाकुर और अंबागढ़ चौकी जिलाध्यक्ष मुन्ना दास मानिकपुरी और कुलदीप यादव को जिला सचिव बनाया गया।

See also  जैगूर में गूंजा ‘मन की बात’ का संदेश, प्रधानमंत्री को सुनने उमड़ा जनसैलाब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *