शहडोल
शहडोल जिले के बाणसागर थाने के अंतर्गत एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. जहां एक पिकअप पलट गई. जिससे 5 लोगों की मौत हो गई. जबकि कई अन्य घायल हो गए. घायलों को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं, मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. इस घटना की जानकारी लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया.
दरअसल, सीधी जिले के मड़वास से बैगा परिवार की बारात शहडोल जिले के करौंदिया गांव में आई थी. विवाह कार्यक्रम संपन्न हो जाने के बाद पिकअप में सवार हो बाराती वापस जा रहे थे. जब पिकअप गड़ा करौंदिया मार्ग पर पहुंची, तभी पिकअप के सामने एक बाइक सवार आ गया. जिसे बचाने के चक्कर में पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई.
पिकअप पलटते ही 5 बारातियों की दबकर मौत हो गई. जबकि कई अन्य घायल हो गए. घायलों को एक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. संबंधित थाने की पुलिस ने बताया कि शहडोल में बारातियों से भरी पिकअप पलट गई. जिसमें 5 लोगों की दबकर मौत हो गई. बारात सीधी जिले से शहडोल आई थी.
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने विस्तारा एयरलाइंस को सेवा में गंभीर कमी…
राजनांदगांव , महाराष्ट्र के आईएनएस शिवाजी लोनावला में आयोजित ऑल इंडिया नौ सैनिक कैंप में…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विधानसभा में विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा…
तुमड़ीबोड | आयुर्वेद औषधालय मेढ़ा के आयुष चिकित्सक ने बच्चों के समग्र विकास को बढ़ावा…
राजनांदगांव , विश्व जनसंख्या दिवस पर छत्तीसगढ़ साहित्य समिति की ओर से साहित्यिक गोष्ठी परिचर्चा…
सूरजपुर। जिला कलेक्टर रेना जमील के निर्देश एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी शुभम बंसल के मार्गदर्शन…