छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : लोनावाला कैंप में दिग्विजय कॉलेज के नेवल विंग कैडेट्स ने जीते गोल्ड मेडल…

राजनांदगांव , महाराष्ट्र के आईएनएस शिवाजी लोनावला में आयोजित ऑल इंडिया नौ सैनिक कैंप में दिग्विजय कॉलेज के नेवल विंग के कैडेट्स ने भी मेडल जीते हैं। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में एमपी-सीजी निदेशालय ने देश के सभी 17 एनसीसी निदेशालयों को पछाड़कर ओवरऑल चैंपियनशिप की ट्रॉफी भी अपने नाम की।

देश भर के 600 से अधिक चुनिंदा कैडेट्स के बीच इस कड़े मुकाबले में दिग्विजय कॉलेज के चार कैडेट्स ने मेडल जीतकर जिले और कॉलेज का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। एनसीसी नेवल अधिकारी विकास कांडे ने बताया कि राष्ट्रीय कैंप की बेहद जटिल और तकनीकी स्पर्धाओं में महाविद्यालय के कैडेट्स ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। बोट पुलिंग, शिप मॉडलिंग, फायरिंग और सिमाफोर स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कैडेट लेखराम, कैडेट नीरज वर्मा और कैडेट प्रेम प्रकाश ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। इसी तरह शानदार कौशल दिखाते हुए कैडेट यीशु दास दास ने कांस्य पदक जीता है।

कठोर प्रशिक्षण और सामूहिक प्रयास का परिणाम: इस राष्ट्रीय सफलता पर दिग्विजय महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सुचित्रा गुप्ता ने पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह गौरवपूर्ण उपलब्धि एमपी-सीजी एनसीसी निदेशालय की विभिन्न नेवल यूनिट्स के अधिकारियों, पीआई स्टाफ, एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर्स , गर्ल कैडेट इंस्ट्रक्टर्स और प्रशासनिक स्टाफ के समर्पित मार्गदर्शन व कठोर प्रशिक्षण का परिणाम है। कॉलेज के रजिस्ट्रार दीपक कुमार परगनिहा ने एनसीसी नेवल अधिकारी विकास ​कांडे और सभी विजेता कैडेट्स को अपनी शुभकामनाएं दीं।

kgnews

Recent Posts

CG : आईटीआई नेवरा व कोटा में प्रवेश हेतु पुनः पंजीयन 24 जुलाई तक …

CG : आईटीआई नेवरा व कोटा में प्रवेश हेतु पुनः पंजीयन 24 जुलाई तक …

बिलासपुर । शासकीय आईटीआई नेवरा में व्यवसाय कोपा तथा शासकीय आईटीआई कोटा में व्यवसाय कोपा,…

25 seconds ago
राजनांदगांव : लगातार हादसे, सुरक्षा पर उठ रहे गंभीर सवाल…

राजनांदगांव : लगातार हादसे, सुरक्षा पर उठ रहे गंभीर सवाल…

राजनांदगांव , सोमनी थाना क्षेत्र के ग्राम टेड़ेसरा में मौजूद ओरिएंट इस्पात कंपनी में करंट…

4 minutes ago
राजनांदगांव : नपं सीएमओ की कार्यप्रणाली से नागरिक व व्यापारी परेशान: संजय…

राजनांदगांव : नपं सीएमओ की कार्यप्रणाली से नागरिक व व्यापारी परेशान: संजय…

अंबागढ़ चौकी , नगर पंचायत अंबागढ़ चौकी की कार्यप्रणाली को लेकर नगरवासियों व व्यापारियों में…

5 minutes ago
राजनांदगांव : महिला को ट्रैक्टर ने चपेट में लिया, मौके पर तोड़ा दम …

राजनांदगांव : महिला को ट्रैक्टर ने चपेट में लिया, मौके पर तोड़ा दम …

राजनांदगांव। अंबागढ़ चौकी के खुर्सीटिकुल में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने महिला को चपेट में ले…

11 minutes ago
CG : रायपुर में ट्रेन के सामने कूदा युवक …

CG : रायपुर में ट्रेन के सामने कूदा युवक …

रायपुर। शहर के खमतराई थाना क्षेत्र में श्रीनगर रेलवे क्रॉसिंग के पास एक युवक ने…

18 minutes ago
राजनांदगांव : चंदा चोरी और नकटी में कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन…

राजनांदगांव : चंदा चोरी और नकटी में कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन…

अंबागढ़ चौकी , अयोध्या के राम मंदिर में दान और चंदे के चढ़ावे में हुई…

24 minutes ago