छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : सफाई देखने सुबह आयुक्त पहुंचे इंदिरा नगर एवं नंदई

हाजरी रजिस्टर की जॉचकर कम उपस्थिति पर जताई नराजगी

राजनांदगांव। साफ-सफाई में गुणात्मक सुधार लाने नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा प्रतिदिन वार्डो में जाकर सफाई देख वार्ड प्रभारी, दरोगा एवं सफाई कर्मियों को सफाई में और सुधार लाने निर्देशित कर रहे है। उनके द्वारा कौरिनभाठा रोड़, इंदिरा नगर, नंदई क्षेत्र में साफ-सफाई का जायजा लेकर निर्धारित समय तक सभी कर्मचारियों को उपस्थित रहकर कार्य करने कहा।

This image has an empty alt attribute; its file name is 01-1-1-1024x768.jpg

इंदिरा नगर के हर गलियों की नाली की समुचित सफाई कराकर कचरा उठाने आयुक्त ने कहा। हाजरी रजिस्टर की जॉचकर उन्होने कर्मचारियों की कम उपस्थिति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि, कोई भी कर्मचारी बिना कारण अनुपस्थित नही रहेगें, और न ही सक्षम अधिकारी के बिना अनुमति अवकाश पर रहेगें। उन्होने कहा कि, सफाई जैसे अति आवश्यक सेवा के कार्य में कोताही बर्दास्त नही की जायेगी। नंदई में साफ-सफाई देख कर्मचारियों से चर्चा कर कहा कि, चौक-चौराहों एवं डिवाईडर के आस-पास पर्याप्त सफाई करना सुनिश्चित करें। कचरा संग्रहण स्थल से प्रतिदिन कचरा उठाकर पुरी तरह से साफ करें, जिससे आवागमन में परेशानी न हो। उन्होने नंदई एवं इंदिरा नगर नाला की भी जेसीबी के माध्यम से सफाई कराने कहा।

This image has an empty alt attribute; its file name is 02-2-1-1024x768.jpg

आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने आरोग्य अस्पताल के बाजू खाली भूमि में मेडिकल वेस्ट बिखरे देख आस-पास के सभी अस्पतालों को नोटिस जारी करने स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किए। उन्होने कहा कि, सभी अस्पतालों में मेडिकल वेस्ट देने की अलग व्यवस्था है, उसके बावजूद खुले में वेस्ट फैलाना गंभीर बात है। उक्त निर्देश का कडाई से पालन किया जाये। उन्होने सी-मार्ट का निरीक्षण कर संचालक से व्यवस्था संबंधी जानकारी लेकर समान व्यवस्थित रखने के साथ-साथ पर्याप्त साफ-सफाई रखने कहा।

kgnews

Recent Posts

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया की त्वरित पहल से आकाशीय बिजली से मृत व्यक्ति के परिजनों को मिली 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया की त्वरित पहल से आकाशीय बिजली से मृत व्यक्ति के परिजनों को मिली 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के गृह निवास बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में प्रस्तुत आवेदन…

2 hours ago
तेन्दूपत्ता संग्राहकों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध – वन मंत्री केदार कश्यप

तेन्दूपत्ता संग्राहकों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध – वन मंत्री केदार कश्यप

रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ने 7.14 लाख से अधिक तेन्दूपत्ता संग्राहकों को 162.32 करोड़ की प्रोत्साहन…

2 hours ago
उरला की फैक्ट्री दुर्घटना के बाद सख्त कार्रवाई, मृतक श्रमिकों के कंपनी प्रबंधन द्वारा परिजनों को 30-30 लाख रुपये का मुआवजा देने पर सहमति

उरला की फैक्ट्री दुर्घटना के बाद सख्त कार्रवाई, मृतक श्रमिकों के कंपनी प्रबंधन द्वारा परिजनों को 30-30 लाख रुपये का मुआवजा देने पर सहमति

रायपुर कल ग्राम बेन्द्री, उरला औद्योगिक क्षेत्र के पास, थाना उरला, जिला रायपुर स्थित मेसर्स…

2 hours ago
15 दिवसीय प्रदेशव्यापी जन-जागरूकता अभियान बना जन-आंदोलन

15 दिवसीय प्रदेशव्यापी जन-जागरूकता अभियान बना जन-आंदोलन

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा 24 जून से 08 जुलाई 2026 तक संचालित 15 दिवसीय प्रदेशव्यापी…

2 hours ago
मेट्रो निर्माण से प्रभावित मार्गों की तत्काल करायें मरम्मत, आमजन की सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: राज्यमंत्री गौर

मेट्रो निर्माण से प्रभावित मार्गों की तत्काल करायें मरम्मत, आमजन की सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: राज्यमंत्री गौर

भोपाल  पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा विमुक्त, घुमन्तु और अर्धघुमन्तु कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) …

2 hours ago
जबलपुर में गेहूं भंडारण का बड़ा घोटाला, दो सरकारी गोदामों से 1000 टन अनाज गायब

जबलपुर में गेहूं भंडारण का बड़ा घोटाला, दो सरकारी गोदामों से 1000 टन अनाज गायब

जबलपुर जिले में समर्थन मूल्य पर खरीदे गए गेहूं के भंडारण में एक और बड़ा…

2 hours ago