टेका हरदी के किसानों ने मुआवजा राशि की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। जिसमें आम आदमी पार्टी के नेता कुशल सिंह राजपूत ने उनका समर्थन किया जिस पर बेबुनियाद आरोप लगाकर पुलिस प्रशासन द्वारा बलपूर्वक जबरन गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोप लगाया उन्होंने गाली गलौज की है जबकि सभी साक्ष्य प्रस्तुत है। मीडिया भी मौजूद थी ।आम आदमी पार्टी के किसी भी कार्यकर्ता द्वारा किसी प्रकार की गाली गलौज नहीं की गई बल्कि पुलिस प्रशासन द्वारा बलपूर्वक झूठे आरोप लगाकर षडयंत्र पूर्वक गिरफ्तार किया गया । जबकि वहां पर महिला कांस्टेबल और गांव की महिलाएं उपस्थित थी। ,महिलाओं की अस्मिता और सम्मान को भंग करते हुए पुलिस प्रशासन ने, आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को गाली गलौज किया फिर तुमड़ीबोड थाने लाकर छोड़ दिया गया। यदि पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गाली गलौज किया तो पुलिस प्रशासन ने क्यों छोड़ा। यह बहुत बड़ा सवाल है। इससे साफ जाहिर होता है। पुलिस प्रशासन पूरी तरह से निरंकुश है ,डोंगरगांव विधायक के इशारे पर गिरफ्तारी की गई है जो कि आम आदमी पार्टी से डरे हुए हैं, क्षेत्र में डोंगरगांव विधायक किसानों के लिए मुआवजा राशि नहीं दिलवा पा रहे हैं। और पीडब्ल्यूडी विभाग के पास अन्य सड़क बनाने के लिए पैसा है परंतु किसानों के लिए उनके पास बजट नहीं है, किसान हितैषी सरकार कहलाने वाली कांग्रेस सरकार किसान विरोधी है। कुछ समय पहले केरेगांव के एक किसान ने आत्महत्या कर ली थी। कुछ दिन पहले डोंगरगढ़ विधानसभा के एक किसान के खाते से लाखों रुपए समिति प्रबंधक ने निकाल लिये जिसके कारण किसान ने आत्महत्या कर लिया, क्षेत्रीय विधायक और भूपेश सरकार किसान विरोधी है।आम आदमी पार्टी ने पुलिस अधीक्षक राजनांदगाँव को ज्ञापन सौंपकर 7 दिवस के अंदर कार्यवाही न होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन देने में पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष कुशल सिंह राजपूत, जिला अध्यक्ष भूपेश तिवारी, पूनाराम सिन्हा, हनीश साहू, सर्वजीत सिंह भाटिया, हरेश सोनकर, भुवन साहू, पंकज जैन,परमेश्वर साहू, गिल जी, तुलेश सोनकर, आदि उपस्थित रहे।














Leave a Reply