छत्तीसगढ़

मोहला : कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों की ली बैठक

– सुशासन तिहार के अंतर्गत राजस्व विभाग को प्राप्त आवेदनों की समीक्षा की

– राजस्व से संबंधित प्रकरणों का निराकरण संवेदनशीलता से करने निर्देशित किया गया

मोहला। कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने जिला कार्यालय के सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में मैदानी अमले के पटवारी एवं राजस्व निरीक्षक उपस्थित रहे। कलेक्टर ने सुशासन तिहार के अंतर्गत राजस्व विभाग को प्राप्त प्रकरणों की गहन समीक्षा की। कलेक्टर ने स्थानीय स्तर पर पटवारी हल्का के आधार पर प्राप्त प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कहा कि राजस्व विभाग को प्राप्त प्रकरणों के निराकरण में संवेदनशीलता का परिचय देवें। कलेक्टर ने राजस्व विभाग को प्राप्त प्रकरणों का निराकरण 30 अप्रैल के पूर्व कर लेने निर्देशित की है। नामांतरण, बटवारा, सीमांकन, खाता विभाजन से संबंधित बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त हुए हैं। कलेक्टर ने सभी पटवारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी प्रकरणों को प्राथमिकता के साथ निराकरण करें। प्रकरणों के निराकरण के दौरान निर्धारित प्रक्रिया एवं नियमों का पालन करते हुए कार्यवाही करने कहा गया है। किसी भी आवेदन को अनावश्यक रूप से निरस्त नहीं करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। बैठक में अपर कलेक्टर विजेंद्र सिंह पाटले, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व हेमेंद्र भूआर्य, डिप्टी कलेक्टर हीरा गवर्ना, तहसीलदार अनुरिमा टोप्पो, सभी तहसीलदार, सर्व नायब तहसीलदार, सर्व  राजस्व निरीक्षक, समस्त पटवारी उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

पूर्व राज्यसभा सांसद स्व. कैलाश नारायण सारंग की जयंती पर देशभर में मनाया जाएगा मातृ–पितृ भक्ति दिवस

पूर्व राज्यसभा सांसद स्व. कैलाश नारायण सारंग की जयंती पर देशभर में मनाया जाएगा मातृ–पितृ भक्ति दिवस

भोपाल  भारतीय संस्कृति में माता-पिता को देवतुल्य माना गया है। उनके सम्मान, सेवा और आशीर्वाद…

22 minutes ago
नीमच रिश्वत कांड पर भड़के दिग्विजय सिंह, कलेक्टर-एसपी से मांगा जवाब

नीमच रिश्वत कांड पर भड़के दिग्विजय सिंह, कलेक्टर-एसपी से मांगा जवाब

नीमच जनपद पंचायत जावद के अध्यक्ष गोपाल चारण के रिश्वत लेते पकड़े जाने के मामले…

52 minutes ago
सहकारिता विभाग में सम्मान समारोह आयोजित, अधिकारियों-कर्मचारियों ने दी शुभकामनाएं

सहकारिता विभाग में सम्मान समारोह आयोजित, अधिकारियों-कर्मचारियों ने दी शुभकामनाएं

रायपुर आयुक्त सहकारिता एवं पंजीयक सहकारी संस्थाएं छत्तीसगढ़ श्री महादेव कावरे (आईएएस) के सेवानिवृत्त होने…

1 hour ago
छत्तीसगढ़ का स्मार्ट पंजीयन मॉडल बना सुशासन की नई पहचान

छत्तीसगढ़ का स्मार्ट पंजीयन मॉडल बना सुशासन की नई पहचान

रायपुर छत्तीसगढ़ में सुशासन और नागरिक सुविधाओं को केंद्र में रखकर प्रशासनिक व्यवस्थाओं में व्यापक…

1 hour ago
मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान

मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की मंशानुरूप संचालित 'मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान' के तहत दंतेवाड़ा…

2 hours ago
मध्यप्रदेश भवन में 2 दिवसीय समर वर्कशॉप का सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन

मध्यप्रदेश भवन में 2 दिवसीय समर वर्कशॉप का सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन

भोपाल  नई दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित मध्यप्रदेश भवन में आयोजित 2 दिवसीय समर वर्कशॉप का…

2 hours ago