मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पीपल, आम और इमली के पौधे लगाए

बच्चों ने अपने जन्म-दिन पर पौध-रोपण किया

भोपाल : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में पीपल, आम और इमली के पौधे रोपे। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ बालक रूद्र प्रताप सिंह और कुशाग्र भाटिया ने अपने जन्म-दिवस पर पौधे रोपे। इनके परिवार के श्री इंद्रपाल सिंह, श्री अक्षत सिंह, श्री राजेश भाटिया, श्रीमती सृष्टि भाटिया और कुमारी वैष्णवी भाटिया साथ थी। श्रीमंत राजमाता विजयाराजे सिंधिया फाउंडेशन के श्री दिलीप यादव और सुश्री कविता झरने ने भी पौधे लगाए।

See also  बैगा बस्ती में जर्जर स्कूल और अवैध शराब भट्टियों पर आप नेता इंदु विश्वकर्मा का फूटा गुस्सा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *