छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर किया अटल पंचायत डिजिटल सुविधा केंद्र का शुभारंभ

– जल संरक्षण के लिए दिलाई ऑनलाइन शपथ
– ग्राम गठुला के पंचायत प्रतिनिधि एवं ग्रामीण वर्जुअल माध्यम से कार्यक्रम जुड़े

राजनांदगांव। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को एक नई सौगात देते हुए अटल डिजिटल सुविधा केंद्र का वर्चुअल माध्यम से शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने जल संरक्षण एवं संवर्धन जैसे महत्वपूर्ण विषय पर प्रदेश के सभी ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों को ऑनलाइन माध्यम से शपथ दिलाई। जिले के जनपद पंचायत राजनांदगांव अंतर्गत आने वाले ग्राम गठुला से ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधि एवं ग्रामीण वर्जुअल माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े रहे।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि डिजिटल सुविधा केंद्रों की स्थापना से पंचायत स्तर पर प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता, गति और सरलता आएगी। यह केंद्र ग्रामीणों को शासकीय सेवाओं और योजनाओं का लाभ उनके द्वार तक पहुंचाने में सहायक सिद्ध होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल गांवों को डिजिटल सशक्तिकरण की ओर ले जाने वाला एक मजबूत कदम है। अब पंचायत स्तर पर सेवाओं का डिजिटल रूप से लाभ उठाया जा सकेगा, जिससे ग्रामीण जनता को विभिन्न प्रमाण-पत्र, योजनाओं की जानकारी और अन्य प्रशासनिक सुविधाएं समय पर और सुलभ रूप से प्राप्त होगी। कार्यक्रम के माध्यम से तकनीक और पारदर्शिता के समन्वय से ग्राम पंचायतों को आत्मनिर्भर और सुशासित बनाने का संदेश दिया गया। ग्राम गठुला के ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक मुख्यमंत्री के संदेश को सुना। सभी ने मुख्यमंत्री द्वारा दिलाई गई जल संकल्प शपथ को दोहराया और जल स्त्रोतों के संरक्षण, संवर्धन तथा सतत उपयोग की दिशा में कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर अध्यक्ष जनपद पंचायत राजनांदगांव, जिला एवं जनपद पंचायत के सदस्य, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

CG : अब किसी का सहारा नहीं, अपने हौसलों के पहियों पर आगे बढ़ रहे बृहस्पति और विष्णु …

CG : अब किसी का सहारा नहीं, अपने हौसलों के पहियों पर आगे बढ़ रहे बृहस्पति और विष्णु …

कभी बाजार जाने, सामान लाने या अपने रायपुर : व्यवसाय से जुड़े छोटे-छोटे कामों के…

4 minutes ago
CG : राजिम की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी, बना नगर पालिका : राज्य शासन ने जारी की अधिसूचना …

CG : राजिम की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी, बना नगर पालिका : राज्य शासन ने जारी की अधिसूचना …

रायपुर : राज्य शासन ने राजिमवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी करते हुए राजिम नगर पंचायत…

8 minutes ago
बिलासपुर: जेल शिफ्टिंग से पहले ही बाल अपराधियों ने रची थी गार्ड की हत्या की साजिश

बिलासपुर: जेल शिफ्टिंग से पहले ही बाल अपराधियों ने रची थी गार्ड की हत्या की साजिश

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर के सरकंडा स्थित बाल संप्रेक्षण गृह से एक सनसनीखेज मामला…

23 minutes ago
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम रघुवंशी की जमानत पर आज सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई

राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम रघुवंशी की जमानत पर आज सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई

इंदौर  देश भर में चर्चित रहे राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को…

32 minutes ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में ‘मोर गांव-मोर पानी’ महाअभियान को मिल रही व्यापक जनभागीदारी

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में ‘मोर गांव-मोर पानी’ महाअभियान को मिल रही व्यापक जनभागीदारी

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में ‘मोर गांव-मोर पानी’ महाअभियान को मिल रही व्यापक…

32 minutes ago
लाडोवाल टोल प्लाजा पर बिना टोल गुजरे वाहन, लैंड पूलिंग के विरोध में भाकियू का धरना

लाडोवाल टोल प्लाजा पर बिना टोल गुजरे वाहन, लैंड पूलिंग के विरोध में भाकियू का धरना

लुधियाना. भारतीय किसान यूनियन (एकता सिद्धूपुर) का लाडोवाल टोल प्लाजा पर धरना शुरू हो गया…

33 minutes ago