राजनांदगांव : नरेश टिकैत का किसान मोर्चा पुतला दहन करेगा

O नरेश टिकैत को जेल होना चाहिए — भाजपा किसान मोर्चा

राजनांदगांव । भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय एवं प्रदेश आव्हान पर, भाजपा जिलाध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत की दिशानिर्देश पर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टीकैत का किसान मोर्चा द्वारा पुतला दहन किया जाएगा।
किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष हीरेंद्र साहू ने बताया कि टिकैत द्वारा दिया गया बयान पाकिस्तान परस्त और देशद्रोह की श्रेणी में आता है, भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा इस बयान का पुरजोर विरोध करती है, भारत के सर्वोच्च सदन के सर्वमान्य नेता के द्वारा देशहित में लिए गए निर्णय की अवहेलना करना और देश के हित में लिए गए संवेदनशील मुद्दे पर बयान देना निश्चय ही देश विरोधी कृत्य है, पहलगाव में हुए घृणित कृत्य के विरोध में भारत में निश्चय किया की सिंधु जल समझौता तोड़ा जाएगा, पाकिस्तानी नागरिकों को वीजा नहीं दिया जाएगा, यहां पर जितने भी पाकिस्तानी अधिकारी है, उन्हें वापस जाने कहा गया। इस विषय पर टीकैत ने गलत बयान बाजी की जो स्पष्ट रूप उनको पाकिस्तान परस्ती होना दिखाता है । भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा इस बयान से आक्रोशित है और कल दिनांक 30 अप्रैल को 11:00 बजे महावीर चौक से रैली के माध्यम से विरोध प्रदर्शन किया जाएगा,रैली महाकाल चौक ( मानव मंदिर) पहुंचेगी, जहां पर भाजपा द्वारा नरेश टीकैत का पुतला दहन भी किया जाएगा तत्पश्चात जिला कलेक्टर को ज्ञापन भी सोपा जाएगा।

See also  चक्रवात ‘अर्नब’ का छत्तीसगढ़ में असर, भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी, किसानों को सतर्क रहने की सलाह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *