राजनांदगांव : निगम की बजट बैठक 2 मई को

महापौर मधुसूदन यादव अपने कार्यकाल का पहला बजट पेश करेंगे

राजनांदगांव। नगर पालिक निगम की बजट बैठक 2 मई 2025 शुक्रवार को अपरान्ह 12ः00 बजे नगर निगम टाउन हाल सभागृह में आहूत की गई है। बैठक में पुनरीक्षित आय-व्यय वर्ष 2024-25 एवं प्रस्तावित आय-व्यय बजट वित्तीय वर्ष 2025-26 के स्वीकृति के संबंध में विचार-विमर्श उपरांत निर्णय लिया जायेगा।
बजट बैठक के संबंध में निगम अध्यक्ष टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा ने बताया कि अपरान्ह 12ः00 बजेे से बैठक प्रारंभ होगी। बैठक में महापौर मधुसूदन यादव अपने कार्यकाल का शहर विकास के लिये पहला बजट पेश करंेगे,  बैठक के प्रारंभ में बजट प्रतिवेदन का पठन किया जायेगा। पठन उपरांत चर्चा पश्चात निर्णय लिया जावेगा। उन्होनें महापौर सहित निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा, महापौर परिषद के प्रभारी सदस्यों,पार्षदों व पत्रकार बंधुओं एवं अधिकारियों कर्मचारियों से बैठक में उपस्थित होने की अपील की है।

See also  डबरी पारा तालाब का होगा कायाकल्प, किनारों पर पाथवे, बेंच और घाट बनेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *