सेना को खुली छूट देकर मोदी ने दिया बड़ा संदेश : रवि सिन्हा

पाकिस्तान की कायराना हरकत पर बरसे भाजपा नेता

राजनांदगांव। भारतीय जनता पार्टी के पार्षद एवं शासकीय शिवनाथ महाविद्यालय के अध्यक्ष रवि सिन्हा ने कहा कि पहलगांव में आतंकी हमला पाकिस्तान की कायरता का प्रतीक है। पाकिस्तान हमेशा पीठ पीछे वार करता है, उसे सामने से युद्ध करने का साहस नहीं है। उन्होंने कहा कि अब भारत ने निर्णायक रुख अपनाया है और पाकिस्तान को करारा जवाब देने की तैयारी कर ली गई है।

रवि सिन्हा ने कहा कि सिंधु जल समझौते को तोड़कर भारत ने पाकिस्तान को खुली चेतावनी दे दी है। देश में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों और अधिकारियों को लौटने के निर्देश दिए गए हैं और वीजा जारी करना भी बंद कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सेना को खुली छूट देकर यह साफ कर दिया गया है कि अब भारत हर आतंकी हमले का मुंहतोड़ जवाब देगा। निर्दोष नागरिकों की हत्या पाकिस्तान की अमानवीय सोच को दर्शाती है, लेकिन भारत में इतनी ताकत है कि वह हर चुनौती का सामना डटकर कर सकता है।

See also  राजनांदगांव : सिंघोला में जर्जर आरसीसी ऊंची पानी टंकी हटाई गई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *