राजनांदगांव : लक्ष्मी ज्वेलर्स में नकली सोने के जेवर देकर की ठगी

राजनांदगांव । ज्वेलरी दुकान में नकली सोने का जेवर देकर असली सोने का जेवर लेकर दो महिलाओं द्वारा ठगी किए जाने के मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध दर्ज किया है।
कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रार्थी वैभव अग्रवाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि भारतमाता चौक स्थित लक्ष्मी ज्वेलर्स में उनके पिता बैठे थे तभी दोपहर 12.20 बजे दो महिला सोने का जेवर खरीदने आये, जो प्रार्थी को सोने का हार, सोने का चैन, सोने का टाप्स और सोने का झुमका दिखाने बोले। इसके बाद महिलाओं ने 4,90,000 रूपये का जेवर पसंद कर खरीदी की इस दौरान उन्होंने अपने पास के पुराने सोने चांदी के जेवर को बदली किया जिसका 4,88,600 रूपये हुआ, दुकानदार ने खरीदे गए जेवर के कीमत में एक हजार कम किया। जिस पर महज 400 रूपये महिलाओं ने दिया। इस बीच उन्हें खबर मिली की बिलासपुर में नकली सोना देकर दुकान से असली जेवर की ठगी कर ली गई है। जिस पर संदेह होकर प्रार्थी ने महिलाओं के पुराना सोने का जेवर जो बदली किया गया था उसे केमिकल से जांच की तब पता चला कि उक्त जेवर नकली है। महिलाओं ने नकली सोने के जेवर देकर असली सोने के जेवर ले लिए और दोनों महिलाओं ने ठगी कर ली। रिपोर्ट दर्ज की गई है।

See also  Rajnandgaon : लोकल ट्रेन में सीट के नीचे पड़ा मिला अधेड़ का शव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *