छत्तीसगढ़

CG : लिफ्ट में बैठना बुजुर्ग महिला को भारी पड़ा, लूट का शिकार

रायपुर। 85 साल की बुजुर्ग महिला से गला दबाकर लूट हुई है। बदमाश ने महिला को लिफ्ट देने के बहाने सुनसान इलाके में ले गया। फिर वहां गला दबाया जिससे महिला बेहोश हो गई। तो उसने महिला के हाथों के सोने के कंगन और कान की बालियां लूट ली। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। महिला को जब होश आया तो उसने जैसे-तैसे घर पहुंचकर परिवार के लोगों को बताया। ये वारदात आमानाका थाना इलाके की है।

दुर्गादास लालवानी ने पुलिस को बताया कि वह टाटीबंध के लालवानी हाइट्स में रहता है। 27 अप्रैल की सुबह 9:30 बजे उसके साथ उनकी सास ईशा बाई खेत्रपाल टाटीबंध स्थित गुरुद्वारा गई थीं। वहां से जब वह वापस लौट रही थीं तो जीवन ज्योति अस्पताल के पास मेहरून रंग की एक्टिवा में युवक आया। उसने महिला को लिफ्ट देकर घर छोड़ने की बात कही। ईशा बाई उसकी गाड़ी में बैठ गईं। बदमाश महिला को घर ना ले जाकर नंदनवन रोड की तरफ ले गया। फिर वहां सुनसान जगह पर झाड़ियों में धक्का दे दिया। झाड़ियों में गिरने के बाद आरोपी महिला का गला दबाने लगा, जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद उसने महिला के हाथ के सोने के कंगन और कान की बाली को खींच लिया। कुछ देर बाद महिला को जब होश आया तो वह जैसे-जैसे ऑटो से घर पहुंची। उन्होंने परिवार के लोगों को पूरा किस्सा बताया।

फिलहाल, इस मामले में आमानाका पुलिस आसपास इलाकों के सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रही है। जिससे आरोपी की पहचान हो सके।

kgnews

Recent Posts

मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन

मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन

रायपुर  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में रोजगार सृजन, गरीब कल्याण और आर्थिक…

14 minutes ago
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय समिति गठित

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय समिति गठित

भोपाल  राज्य शासन द्वारा सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय एम.ओ.एस.पी.आई एवं राज्य सरकार के मध्य…

24 minutes ago
एमपी के नर्सिंग छात्रों को बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने परीक्षा और रिजल्ट जारी करने की दी अनुमति

एमपी के नर्सिंग छात्रों को बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने परीक्षा और रिजल्ट जारी करने की दी अनुमति

 जबलपुर  हाई कोर्ट के प्रशासनिक न्यायाधीश आनंद पाठक व न्यायमूर्ति बीपी शर्मा की युगलपीठ ने…

34 minutes ago
पासपोर्ट सत्यापन में उत्कृष्ट कार्य के लिए मध्यप्रदेश पुलिस को लगातार दूसरे वर्ष राष्ट्रीय सम्मान

पासपोर्ट सत्यापन में उत्कृष्ट कार्य के लिए मध्यप्रदेश पुलिस को लगातार दूसरे वर्ष राष्ट्रीय सम्मान

भोपाल  नागरिक सेवाओं को सरल, त्वरित और पारदर्शी बनाने की दिशा में मध्यप्रदेश पुलिस के…

49 minutes ago
MP की नई ट्री ट्रांसलोकेशन पॉलिसी: एक पेड़ काटने पर लगाने होंगे 20 पौधे, 80% पेड़ शिफ्ट करना होगा अनिवार्य

MP की नई ट्री ट्रांसलोकेशन पॉलिसी: एक पेड़ काटने पर लगाने होंगे 20 पौधे, 80% पेड़ शिफ्ट करना होगा अनिवार्य

भोपाल मध्य प्रदेश सरकार ने पर्यावरण संरक्षण और बुनियादी ढांचे के विकास के बीच संतुलन…

1 hour ago
मध्य प्रदेश में मानसून का असर तेज, भोपाल-इंदौर समेत 36 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट

मध्य प्रदेश में मानसून का असर तेज, भोपाल-इंदौर समेत 36 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट

भोपाल  मध्य प्रदेश में मानसून की सुस्ती के बीच मौसम के मिजाज ने एक बार…

1 hour ago